img-fluid

बैतूल में मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित, गांव में आक्रोश; पुलिस ने शुरू की जांच

October 10, 2026

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित (Image Broken) किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। प्रतिमा खंडित (Image Broken) होने से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।



  • घटना की सूचना मिलते ही चिचोली पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।

    पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे

    सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरिओम पटेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार और पटवारी इंद्र कुमार बोरबन सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली।

    फिलहाल प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। अज्ञात व्यक्ति की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जाना बाकी है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved