img-fluid

AI से बने फेक कंटेंट पर तुरंत होगी कार्रवाई…मेटा अधिकारियों की बैठक में बोले अश्विनी वैष्णव

August 06, 2026

नई दिल्ली: भारत में काम कर रही विदेशी सोशल मीडिया कंपनियों को लेकर केंद्र सरकार (Central government) ने अपना रुख पूरी तरह सख्त कर लिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मेटा’ (Meta) के उच्च अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक में सरकार की ओर से कंपनी को कड़ा और साफ संदेश दिया गया है. नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, अगर सोशल मीडिया पर कोई गैर-कानूनी या भ्रामक AI कंटेंट पोस्ट किया जाता है, तो शिकायत या सरकारी आदेश के 3 घंटे के भीतर प्लेटफॉर्म्स (जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और X) को उसे हटाना अनिवार्य होगा. महिलाओं और बच्चों से जुड़े संवेदनशील या अश्लील डीपफेक मामलों में यह कार्रवाई 2 घंटे के भीतर करनी होगी.

‘अमेरिकी कानून से नहीं चलेंगे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म’
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेटा के अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि भारत में काम करने के लिए अमेरिकी कानून या नीतियां नहीं चलेंगी. कंपनियों को हर हाल में भारत के नियम और कानूनों का पालन करना होगा. सरकार का मानना है कि भारतीय यूज़र्स की सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और देश की संप्रभुता से जुड़ा कोई भी समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.


  • AI कंटेंट पर ‘लेबल’ लगाना अनिवार्य
    कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अहम फरमान, अब अगर वे AI टूल्स के जरिए फोटो, ऑडियो या वीडियो बनाते हैं तो पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य कर दिया गया है. फोटो या वीडियो के कम से कम 10% हिस्से पर साफ तौर पर ‘AI-Generated’ का लेबल दिखाना होगा. एआई आवाज में बनी क्लिप्स में बोलकर डिस्क्लेमर देना जरूरी होगा. हर एआई फाइल में एक स्थायी डिजिटल कोड रहेगा, जिससे कंटेंट बनाने वाले की पहचान आसानी से की जा सकेगी.

    नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी तो होगी कानूनी कार्रवाई
    अगर कोई सोशल मीडिया कंपनी तय समय-सीमा के भीतर फर्जी या अश्लील कंटेंट हटाने में विफल रहती है, तो वह कानून के तहत मिलने वाली कानूनी सुरक्षा खो देगी. इसके बाद उस कंपनी और कंटेंट अपलोड करने वाले यूजर पर आपराधिक मुकदमा चलाया जा सकता है. सरकार का साफ संदेश है कि इंटरनेट को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाए रखने के लिए तकनीक के दुरुपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    Share:

  • उज्जैन की बहनों का जज्बा, महाकाल का लड्डू खिलाकर हजारों सैनिकों को बांधेंगी राखी

    Thu Aug 6 , 2026
    उज्जैन। रक्षाबंधन का त्योहार आते ही उज्जैन (Ujjain) की बहनों के लिए सरहद के जवान ही सबसे पहले भाई बन जाते हैं। पिछले 20 वर्षों से लगातार उज्जैन की संगिनी ग्रुप की महिलाएं देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों की कलाई पर राखी बांधने जा रही हैं। इस बार भी जज्बा वही है। अध्यक्ष ममता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved