आचंलिक

जिस भारत में अनेकता में एकता की मिसालेंं दी जाती थी, वहाँ नफरत फैलाई जा रही

नागदा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में युवक कांग्रेस ने रविवार को पद यात्रा निकाली।
युकां विधानसभा अध्यक्ष कमल आर्य के नेतृत्व में पांच गांव बेरछा, रजला, टूटियाखेड़ी, राजगढ़, बनवाड़ा में यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बेरछा में तिरंगा फहराकर की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष आर्य ने कहा- हमारे नेता राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की पदयात्रा जो 5 महीने तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा एक प्रयास, एक संकल्प देश के लोगों को एकजुट करने का अब केवल यही है। अमन चैन तरक्की का रास्ता, अनेकता में एकता के लिए जिस भारत की मिसालें दी जाती थी आज उसी भारत में नफरत फैलाई जा रही है । रोजगार, महंगाई, किसानों का मुद्दा, जीएसटी जैसे ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाकर देशवासियों को धर्म के नाम पर आपस में बरगलाया जा रहा है। यही संदेश लेकर हम गांव-गांव आपके बीच यात्रा लेकर पहुंचे हैं।


इस मौके पर यात्रा में कमलनाथ विचार मंच जिला अध्यक्ष रामकिशोर मिथुन भाटी, हर्षद शर्मा, ओमप्रकाश धाकड़, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष महेश राव, छगनलाल भनोपिया, विनोद धाकड़, देवराम चौधरी, कन्हैयालाल परिहार, दिनेश मेहता, गोपाल धाकड़, बद्रीलाल चंद्रवंशी, गोपाल गुर्जरवाडिया, मनोज मीणा, रवि आंजना, राजेश राठौर, गोपाल राठी, शांतिलाल पांचाल, भरत शर्मा, माधु पटेल, संजू गुर्जर, राजेश सोलंकी, पदम बोडाना, शिवम चंद्रवंशी, हर्ष प्रजापत, विजय पटेल, अर्जुन लक्खा, अशोक धनावत, मनोज मीणा, धीरज अंजना, जसवंत अंजना, भरत भवंडिया, सरवन पटेल, संजय राठी, अर्जुन राजोरिया, बाबू गुर्जर, विकास पांचाल, अशोक मालवीय, शेर सिंह, ईश्वर आंजना आदि मौजूद थे।

Share:

Next Post

दो साल से नहीं मिली स्कूल ड्रेस, एक लाख बच्चें बिना गणवेश के पहुंच रहे स्कूल

Mon Sep 19 , 2022
दो साल पहले स्व सहायता समूह ने निम्र गुणवत्ता की दी थी ड्रेस सीहोर। शासन स्तर पर सरकारी स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के बौद्धिक विकास और उनके उन्नयन के लिये कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके इतर सरकारी स्कूलो में बच्चों के स्तर में सुधार के लिये यह प्रयास किए जाते […]