इंदौर न्यूज़ (Indore News)

निकाह में दूल्हों को यातायात नियमों की तो 30 दुल्हनों को गीला-सूखा कचरा अलग करने की सीख

इन्दौर। इंदौर जैसे सफाई में नंबर वन बना है, वैसे ही इसे यातायात में नंबर वन लाने की कोशिशें की जा रही हैं। इंदौर के खजराना में आज हुए इज्तिमाई निकाह में दूल्हों को यातायात नियम का पालन करने की समझाइश दी गई तो दुल्हनों को गीला-सूखा कचरा अलग रखने की।


पिछले 15 साल से लगातार खजराना की गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी जरूरतमंद जोड़ों के लिए इज्तिमाई निकाह (सामूहिक विवाह) का आयोजन करती आ रही है। दो साल कोरोना के कारण लय टूटी थी। आज इंदौर, देवास, उज्जैन, भोपाल, बागली के अलावा राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ शहरों के 30 जोड़ों का खजराना में इज्तिमाई निकाह करवाया गया। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। कमेटी के टोनी चौधरी, शकील खान, रियाज खिलजी ने बताया कि दूल्हों को इस बार खासतौर पर दोपहिया चलाते हुए हेलमेट पहनने की सीख दी गई। इसके लिए सभी दूल्हों को हेलमेट दिए गए तो दुल्हनों को गीले-सूखे कचरे को अलग रखने के लिए डस्टबिन भेंट किए गए। साजिद भाई, जावेद हबीब, जावेद खान ने बताया कि सभी जोड़ों को गृहस्थी का पूरा सामान भेंट किया गया, जिसमें आलमारी से लेकर सिलाई मशीन तक शामिल है।

Share:

Next Post

78 दिन पैसा जोड़कर भाई-बहन ने राहुल को दिया गुल्लक, कहा- ये पैसे भारत जोड़ो यात्रा में लगाएं

Sun Nov 27 , 2022
डेस्क। दक्षिण से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा अब मध्यप्रदेश पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ रही है। इसमें अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है। कभी यात्रा में गरीब महिला राहुल गांधी को स्नेह देते नजर आती हैं। तो कभी बॉलीवुड कलाकार भी उनके साथ यात्रा […]