img-fluid

नगर भाजपा की कार्यकारिणी में नए के साथ पुरानों को भी मौका, संभावित नाम आए सामने

July 03, 2025

  • नई टीम में संभावितों के नाम जो जल्द घोषित होने वाली वह इस प्रकार है

इन्दौर, निलेश राठौर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर हेमन्त खण्डेलवाल की ताजपोशी होने के बाद अब नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा की अगुवाई में पार्टी कार्यकारिणी की घोषणा का अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार संभवत: जुलाई अंतिम या अगस्त के पहले सप्ताह तक नगर भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा हो सकती है, जिसमें नगर टीम में शामिल होने वाले नए के साथ पुराने भाजपा नेताओं के संभावित नाम सामने आए हैं।

सुमित मिश्रा के नगर अध्यक्ष पद पर आसीन होने के बाद से ही कार्यकारिणी को लेकर भाजपा नेताओं में बेचैनी का माहौल था। पिछली बार गौरव रणदिवे के कार्यकाल में विभिन्न कारणों के चलते दो साल तक नगर कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका था, लेकिन इस बार मिश्रा इतनी देर नहीं करेंगे। सूत्रों की मानें तो नगर अध्यक्ष मिश्रा ने विधायकों और पार्षदों की सहमति के बाद कुछ नामों को लगभग तय कर लिया है। कार्यकारिणी के गठन में वरिष्ठता, संघ की पृष्ठभूमि, सक्रियता और गुटीय संतुलन का ध्यान रखा गया है।

महामंत्री पद- 2 नम्बर विधानसभा से सुधीर कोल्हे, 1 नंबर विधानसभा से गोपाल गोयल, जो संघ पृष्ठभूमि और एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह के करीबी माने जाते हैं। 3 नंबर विधानसभा से हरप्रीत सिंह बक्शी वर्तमान में भी सक्रिय हैं। सूत्रों की माने तो 4 और 5 नंबर विधानसभा से महामंत्री के लिए कोई नाम सामने नहीं आया है या फिर उस पर सहमति नहीं बनी है। उपाध्यक्ष- इस पद के लिए जो नाम सामने आए हैं, उनमें 4 नंबर विधानसभा से भरत पारीख, पराग लोढ़े हैं, जो महापौर पुष्यमित्र भार्गव के करीबी माने जाते हैं। 5 नंबर विधानसभा से अशोक अधिकारी (संघ पृष्ठभूमि, वर्तमान में सक्रिय), बंटी गोयल भी प्रयासरत, वहीं धीरज खंडेलवाल की भी नगर टीम में शामिल होने की संभावनाएं प्रबल है।


मीडिया प्रभारी- इस पद के लिए वर्तमान में सबसे आगे नाम चलने में वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता पद पर आसीन आलोक दुबे का नाम शामिल है। रितेश तिवारी की भी इस पद पर वापसी हो सकती है, जो वर्तमान में अपने सहयोगी नितिन द्विवेदी के साथ कार्यभार अच्छे से संभाल रहे हैं, वहीं रितेश शर्मा भी इस पद के लिए प्रयास कर रहे हैं।कार्यालय मंत्री- कार्यालाय मंत्री पद के लिए जो नाम सामने आए हैं, उनमें रामदास गर्ग का नाम लगभग तय माना जा रहा है। यदि कुछ ऊपर-नीचे हुआ तो सरबजीत गौड़ के नाम की भी घोषणा हो सकती है। मनोज पाल भी इस पद के लिए दौड़ में शामिल हैं।

कोषाध्यक्ष- इस पद के लिए गुलाब ठाकुर को दोबारा मौका मिल सकता है, वहीं सहमति नहीं बनने पर संभावित विकल्प के रूप में जवाहर मंगवानी का नाम घोषित हो सकता है। सहकोषाध्यक्ष के लिए पराग लोढ़े का नाम भी चर्चा में है, यदि उन्हें उपाध्यक्ष नहीं बनाया गया तो। अन्य संभावित- अन्य संभावित चेहरों में युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा कार्यकाल समाप्ति के बाद नगर टीम में स्थान बनाने के लिए नगराध्यक्ष मिश्रा के साथ लगातार युवाओं की फौज के साथ सक्रिय हैं, वहीं विक्की मित्तल वर्तमान में संभाग सोशल मीडिया प्रभारी पद पर आसीन है, जो नगर मंत्री पद की दौड़ में हैं। निलेश चौधरी विधानसभा राऊ से जो जीतू जिराती के माध्यम से नगर टीम में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं। नगर कार्यकारिणी की इस घोषणा के साथ ही नगर भाजपा की आगामी योजनाओं और रणनीतियों को नया आयाम मिलेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं की निगाहें अब सिर्फ उस दिन पर टिकी है, जब मिश्रा अपनी टीम का ऐलान करेंगे

Share:

  • पर्यटन विभाग ने लगाई कलेक्टर से गुहार

    Thu Jul 3 , 2025
    पिकनिक स्पॉट पर लगेगा प्रतिबंध तो चोरल में कैसे हो सकेगी बोटिंग इंदौर। कलेक्टर (Collector) आशीष सिंह (Ashish Singh) को पत्र भेजकर पर्यटन विभाग (Tourism Department) द्वारा गुहार लगाई गई है। विभाग ने कहा है कि यदि कलेक्टर द्वारा बारिश के इस मौसम के कारण पर्यटन स्थलों पर जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा तो ऐसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved