इंदौर न्यूज़ (Indore News)

1 नंबर में पार्षदी की दावेदारी ‘घरवाली’ के भरोसे


वार्ड आरक्षण के बाद गड़बड़ाया गणित, कहीं पत्नी तो कहीं बहू-बेटी को किया आगे
इन्दौर, संजीव मालवीय।
5 साल के लंबे इंतजार के बाद जब चुनाव लडऩे की बारी आई तो आरक्षण में वार्ड महिला हो गया। कई दावेदारों के गणित बिगड़ गए। भाजपा में ऐसी लंबी फेहरिस्त है, जहां नेता 5 साल से मेहनत कर रहे थे, लेकिन वार्ड आरक्षण होने के बाद बदले राजनीतिक समीकरण में अपनी घरवाली को चुनाव लड़ाने के लिए आगे कर रहे हैं। कहीं-कहीं तो बहू और बेटी को भी आगे कर दिया है।
आज 1 नंबर विधानसभा के वार्डों की जानकारी अग्रिबाण द्वारा दी जा रही है। इसमें केवल वे वार्ड शामिल किए गए हैं, जो पिछले साल आरक्षण में महिला वार्ड हो गए। कुछ वार्डों में तो इतना घमासान दिख रहा है कि यहां अगर किसी एक को टिकट मिला तो दूसरा बागी बनकर सामने उतर सकता है। फिर भी भाजपा संगठन जीतने वाले चेहरे को टिकट देकर अपने पार्षद बढ़ाएगा। 1 नंबर विधानसभा में 4, 5 और 15 नंबर वार्ड सामान्य महिला हो गए हैं।
वार्ड क्रमांक 4
4 नंबर में दिनेश शुक्ला, नागेन्द्रसिंह चौहान, संदीप दुबे अपनी पत्नी को लड़ाना चाह रहे हैं तो पूर्व पार्षद गोपाल मालू ने अपनी बहू का नाम आगे किया है। वहीं पूर्व पार्षद नीता शर्मा भी यहां से दावेदार हैं तो मंजु ठाकुर ने भी अपना दावा जता दिया है।


वार्ड क्रमांक 5
यहां निरंजनसिंह चौहान, सावन वर्मा, राजेश चौहान, मनोज जैन और दिनेश पगाने अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाना चाह रहे हैं। निरंजनसिंह चौहान की पत्नी सपना चौहान पहले भी पार्षद रहकर जलकार्य समिति जैसे विभाग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। पूर्व पार्षद राजेश चौहान भी यहां अपनी पत्नी के लिए प्रयास कर रहे हैं कि उन्हें टिकट मिल जाए।
वार्ड क्रमांक 15
इस वार्ड में सुदर्शन गुप्ता के करीबी धीरज ठाकुर अपनी पत्नी को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। चूंकि यह क्षेत्र देपालपुर विधानसभा से भी जुड़ा है, इसलिए पूर्व विधायक मनोज पटेल का भी साथ उन्हें मिल गया है। इसके अलावा पूर्व पार्षद भगवानसिंह चौहान, रूपसिंह तंवर भी अपनी पत्नी को टिकट दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।
वार्ड क्रमांक 3
यहां से महेश जायसवाल तो अपनी पत्नी के लिए दावेदारी कर ही रहे हैं, वहीं पूर्व पार्षद राजेश चौहान ने भी दावा ठोंका है। दिनेश पगारे भी अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं। वैसे यहां ज्यादा कशमकश नहीं है।


वार्ड क्रमांक 6
यहां से कपिल शर्मा, जो पिछड़ा वर्ग से आते हैं, अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं। वहीं अन्य दावेदारों में गणपत कसेरा, महेश खाटवा और युवा मोर्चा के एक अन्य पदाधिकारी भी अपनी पत्नी के टिकट के लिए प्रयासरत हैं।
वार्ड क्रमांक 7
यहां से गणपत कसेरा भी अपनी पत्नी के लिए दावेदारी कर रहे हैं। युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरदीपसिंह मौर्य भी अपनी पत्नी को यहां से चुनाव लड़ाने का मन बना चुके हैं और अपने संबंधों के आधार पर बड़े नेताओं को अपनी मंशा जता चुके हैं। इसके अलावा यहां से संध्या यादव व कविता यादव भी दो चेहरे हैं, जो दावेदारी जता चुके हैं।
वार्ड क्रमांक 12
यहां से लक्ष्मीनारायण साहू अपनी बहू को टिकट दिलाने के लिए नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। यहां से पुरुषोत्तम परमार भी अपनी पत्नी को लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।


वार्ड क्रमांक 16
इस वार्ड से पुरुषोत्तम परमार भी अपनी पत्नी के लिए दावेदारी कर रहे हैं। कुलदीप चौधरी भी अपनी पत्नी को लेकर यहां से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा नेत्री माला नरवरिया भी यहां प्रमुख दावेदारों में हैं।
वार्ड क्रमांक 8
अल्पसंख्यक नेताओं के गणित गड़बड़ाने के बाद वे अपनी पत्नियों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें रेहान शेख और अमान मेनन ने सक्रियता दिखाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कुछ और दावेदार भी भाजपा से अपना नाम बढ़ा रहे हैं।

Share:

Next Post

CM रूपाणी ने किया बड़ा ऐलान- ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर किया गया 'कमलम',

Wed Jan 20 , 2021
गुजरात। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर कमलम करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य सरकार ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलने का फैसला किया है। इसके बाद फल का नाम कमलम रखा जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये फल बाहर से कमल जैसा दिखता है। […]