उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

तीन महीने में 60 महिलाओं ने सिलाई सीखकर प्राप्त किए प्रमाण पत्र, अब 10 जून से दूसरा सत्र शुरू होगा

नागदा। नमो सेवा केंद्र पर आयोजित किए गए सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। 90 दिन तक चले शिविर में 60 महिलाओं ने सिलाई को बारीकी से समझा। शुक्रवार को प्रकाश नगर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष महेश व्यास, भाजपा जिला मंत्री बबीता रघुवंशी थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शेखावत ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।


कहा- महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर नहीं, बल्कि धीरे-धीरे आगे भी बढ़ रही है। अतिथि उद्बोधन के बाद महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन ने बताया कि सांसद अनिल फिरोजिया की मंशा पर नमो सेवा केंद्र का संचालन और ग्रीष्मकालीन में महिलाओं के लिए शिविर के आयोजन महज छोटे से प्रयास थे। केंद्र से सिलाई सीख चुकी महिलाओं को रोजगार भी दिलाने की मंशा है। जैन ने बताया 10 जून से दूसरा सत्र शुरू हो रहा है। इसमें सिलाई के साथ मेहंदी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। दूसरे सत्र के लिए पंजीयन शुरू हो गए हैं। इस मौके पर ट्रेनर खलीला खान, शोभा प्रजापत, अनिल सोनी, रवि चौहान, पुष्पेंद्र सोलंकी, संजय पोरवाल, मुकेश चौधरी आदि मौजूद थे। संचालन लोकेंद्र तंवर ने किया।

Share:

Next Post

जून में जोर पकड़ रही कोरोना की चौथी लहर

Sat Jun 4 , 2022
महीने के शुरुआती तीन दिन में कोरोना के 6 नए केस आ गए-कल भी दो की रिपोर्ट पॉजीटिव आई उज्जैन। जून महीने की शुरुआत होते ही शहर में कोरोना की चौथी लहर रफ्तार पकडऩे लगी है। हालत यह है कि इस महीने के शुरुआती 3 दिनों में ही कोरोना के 6 नए केस सामने आ […]