आचंलिक

गांवों में बढ़ाए गायत्री परिवार की युग परिवर्तनकारी गतिविधियां : जिला समन्वयक मुकेश तिवारी

गंजबासौदा। गायत्री परिवार की गंज बासौदा विकासखंड स्तरीय समन्वय समिति गठित पिपराहा त्योंदा के महाराज सिंह पटेल ब्लॉक समन्वयक, विस्कावली के गोविंद माथुर सह समन्वयक बनाए गए। इस दौरान सह जिला समन्वयक श्रीराम कटियार ने सबकी भागीदारी की मांग की।
मालूम हो कि मनुष्य में देवत्व और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लिए गायत्री परिवार द्वारा संस्थापक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ श्रीराम शर्मा आचार्य जी की मंशानुसार विश्व स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, साधना, नारी जागरण, पर्यावरण, नशा कुरीति उन्मूलन के लिए गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। हम शहर सहित गावों में व्यापक स्तर पर युग परिवर्तनकारी गतिविधियां चलाने का आह्वान किया यह बात गायत्री प्रज्ञापीठ पर आयोजित विकासखंड स्तरीय समन्वय समिति गठित करने के दौरान जिला समन्वयक भाजपा जिला महामंत्री मुकेश तिवारी, मुख्य ट्रस्टी श्रीराम कटियार ने कहा कि सप्त सूत्रीय आंदोलन में सबकी भागीदारी हो। मंदिर में साधना आंदोलन के साथ अन्य आंदोलन में भी सक्रियता बढ़ाएं। घर घर संपर्क करें।


कार्यक्रम को ट्रस्टी रामचरण चोकसे, लक्ष्मण मीना, दयाचंद लडिया, भगवान सिंह राजपूत, महाराज सिंह दांगी, रघुवीर सिंह परिहार, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती सुमन भदौरिया, आशा माथुर, शोभा शर्मा, संगीता शर्मा, सपना पांडे, कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ने भी संबोधित किया। संचालन उप मुख्य ट्रस्टी जयराम अहिरवार ने किया, आभार प्रदर्शन मुख्य ट्रस्टी एडवोकेट श्याम सुंदर माथुर ने सम्बन्धित किया।
मानते हुए कहा कि हम 10 गांव में पहुंच गए हैं जल्द ही 24 गावों में संगठन का विस्तार करेगे। बसंत पांडे ने विधि विधान से दीप प्रज्ज्वलित करवाकर बैठक का शुभारंभ कराया। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से पिपराहा त्योंदा के वरिष्ठ परिजन एडवोकेट महाराज सिंह पटेल को ब्लॉक समन्वयक और गोविंद माथुर, ज्ञानसिंह दांगी, रामबल कुर्मी, बलराम कुर्मी, रामस्वरूप, राकेश पांडेय, संजय श्रीवास्तव, तेजनारायन श्रीवास्तव, प्रकाश सैनी, देवीप्रसाद छिपा, कृष्ण कुमार दुबे, महेंद्र पाल, दशरथ प्रसाद शर्मा, प्रवीण राठौर मौजूद थे।

Share:

Next Post

प्रदेश स्तरीय जारी ग्रेडिंग सूची में अपना जिला अच्छे स्थान पर बना रहे

Sat Jul 29 , 2023
कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश विदिशा। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के द्वारा आज कम्पोजिट भवन के बेतवा सभागार में आयोजित लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन तहत दर्ज आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई है। उन्होंने जिन विभागों में संतुष्टि का प्रतिशत कम पाया गया है उन पर असंतोष जाहिर […]