बड़ी खबर

भारत में अब तक 3,81,305 लोगों को लगाया जा चुका है कोरोना का टीका

नई दिल्ली । देश में कोरोना टीकाकरण अभियान में अब तक 3,81,305 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 7,704 केन्द्रों पर चलाए गए टीकाकरण अभियान में कुल 580 लोगों को मामूली साइड इफेक्ट्स देखे गए हैं औऱ सात लोगों को निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मंत्रालय के मुताबिक 25 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण अभियान चलाया गया है। इस दौरान कुछ लोगों में मामूली साइड इफेक्ट्स देखे गए। चार लोगों को अस्पताल में निगरानी के लिए भर्ती कराया गया है। वैक्सीन लगाने के बाद दो लोगों की मौत की खबरों को खारिज करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मुरादाबाद के रहने वाले 52 साल के व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है जबकि कर्नाटक में 43 वर्ष के व्यक्ति की मौत भी दिल से संबंधित बीमारी के कारण हुई है। इन दोनों मौतों का टीके से कोई संबंध नही हैं।

Share:

Next Post

निकाह के बाद पहली बार पति जैद दरबार के साथ सफर पर निकली गौहर खान

Tue Jan 19 , 2021
जानी मानी अभिनेत्री एवं एवं ‘बिग बॉस 7’ की विजेता रह चुकी गौहर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। गौहर खान ने पिछले साल के अंत में जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार संग निकाह किया, लेकिन निकाह के तुरंत बाद ही गौहर को अपने काम पर वापस लौटना […]