आचंलिक

ग्राम पंचायत महू पहुँची कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा

महिदपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिदपुर के नेतृत्व में महिदपुर से ग्राम महू तक निकाली गईं। नवीन बस स्टैंड महिदपुर पर स्थित गांधी प्रतिमा पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरुण बुरड़, शहर अध्यक्ष सगीर बेग, ब्लॉक अध्यक्ष गजराजसिह पँवार ने माल्यार्पण किया। इसके पश्चात पदयात्रा पुराने बस स्टैंड होते हुए नारायणा रोड से ग्राम सेकाखेड़ी, ग्राम लाखाखेड़ी होती हुई ग्राम महू पहुँची। यहाँ पहुँचने के बाद एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इसमें महामंत्री त्रिवेदी ने बताया कि यात्रा के माध्यम से जनता की समस्याओं को केन्द्र शासन तक पहुँचाना है।


कार्यक्रम को प्रदेश सचिव दिनेश जैन, भरत शर्मा, विक्रम सिंह सिसौदिया, सगीर बेग, राधेश्याम गोलवी, कैलाश बगाना, पीयूष सकलेचा, बाबा नागौरी, जाकिर भाई, रईस कुरैशी, जुगल पांचाल, विवेक जलान्द्रा ने भी संबोधित किया। इस यात्रा में प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह आंजना, सेवादल के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठौड़, सरपंच शिव सोलंकी, गजराज सिंह पँवार, धनसिह बापू, उपसरपंच महेश पंड्या, विजय रांवल, सोनू जाट आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय रावल ने किया।

Share:

Next Post

फिल्टर प्लांट की सफाई, नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया भी शुरू

Fri Sep 9 , 2022
नागदा। बिजली कंपनी द्वारा फिल्टर प्लांट की लाइन बंद करने से नगर पालिका ने भी फिल्टर प्लांट की सफाई की। लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक सफाई के चलते प्लांट एकदम साफ कर दिया गया। इसी के साथ यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जलकार्य समिति के सभापति प्रकाश जैन ने बताया फिल्टर प्लांट सफाई […]