बड़ी खबर

तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता भारतीय संगीतकार रिकी केज ने


लॉस एंजिलिस । भारतीय संगीतकार (Indian Musician) रिकी केज (Ricky Kej) ने तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड (Third Grammy Award) जीत लिया (Won) । रिकी को उनकी एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है। ग्रैमी अवॉर्ड 2023 के विजेताओं को 6 फरवरी को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अवॉर्ड सेरेमनी में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए रिकी ने इस बात की जानकारी दी है। यह तीसरा मौका है जब रिकी रेज को अपने एल्बम के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है। इससे पूर्व रिकी रेज ने 2015 में अपनी एल्बम विंड्स ऑफ समसारा के लिए यह अवॉर्ड जीता था। वहीं साल 2022 में उन्होंने म्यूजिकल एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी जीता था।

अपने पोस्ट में रिकी ने लिखा- ‘मैंने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया है। बेहद खुश और आभारी हूं, मैं इस अवॉर्ड को भारत के नाम डेडिकेट करता हूं।’ गौरतलब है रिकी ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड द पुलिस के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ यह अवॉर्ड शेयर किया है। उन्होंने इस एल्बम में रिकी के साथ काम किया है। दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में दिया गया है।

2023 से पहले भी रिकी को उनके म्यूजिक एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है। बता दें की 2015 में उन्हें अपनी एल्बम विंड्स ऑफ समसारा के लिए यह अवॉर्ड जीता था। वहीं साल 2022 में दोबारा उन्होंने म्यूजिकल एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी जीता था। 2023 में भी उनके इस एल्बम को दोबारा ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

रिकी केज दुनियाभर के 30 देशों में कुल 100 से ज्यादा अवॉड्र्स जीत चुके हैं। रिकी को उनके काम के लिए यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन आर्टिस्ट और यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। 2021 में रिलीज हुए उनके फेमस एल्बम डिवाइन टाइड्स में 9 गाने और आठ म्यूजिक वीडियो शामिल हैं।

Share:

Next Post

MP चुनाव में कमलनाथ नहीं होंगे कांग्रेस का CM चेहरा? जानिए क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष

Mon Feb 6 , 2023
भोपाल: मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने रविवार को कहा कि वह किसी पद का आकांक्षी नहीं हैं. कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने ईश्वर की कृपा से अपने जीवन में बहुत कुछ प्राप्त कर लिया है और अब उनका […]