img-fluid

ओमान के तट के पास डूबा भारत का MSV Virat 1, 14 क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

June 14, 2026

डेस्क। ओमान के Ras Al Hadd से करीब 80 नॉटिकल मील यानी करीब 148 किलोमीटर दूर, भारतीय नागरिकों के क्रू वाली Dhow नाव MSV विराट 1 के डूबने की खबर आई है। इसके बाद अरब सागर में बड़ा समुद्री बचाव अभियान शुरू किया गया। अमेरिकन नेवी के मुताबिक, 14 भारतीय क्रू को ले जा रही Dhow नाव समुद्र में मुश्किल में फंस गई थी और इसके डूबने का खतरा था। अलर्ट मिलते ही, भारतीय अधिकारियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और उस इलाके में मौजूद भारतीय नौसेना के जहाजों को मौके की तरफ भेजा गया।


  • इस बीच, एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अमेरिकन नेवी का P-8 समुद्री गश्ती विमान घटना वाले इलाके में पहुंचा और फंसे हुए क्रू मेंबर्स के लिए एक लाइफ राफ्ट गिरा दिया। फिर, सभी 14 क्रू मेंबर कामयाबी से नाव छोड़कर लाइफ राफ्ट पर सवार हो गए हैं। इस दौरान, विमान ने उनकी स्थिति पर नजर बनाए रखी।

    जान लें कि रेस्क्यू ऑपरेशन में ‘MV जबलपुर अली 9’ से भी मदद मिली। यह सेंट किट्स और नेविस के झंडे वाला कमर्शियल जहाज है, जिसने अपना मार्ग बदला और मुसीबत में फंसे जहाज की तरफ बढ़ गया। भारतीय क्रू मेंबर्स की नाव का पिछला पड़ाव ओमान के सोहर में था और यह मुंबई जा रहा था।

    ‘MV जबलपुर अली 9’ के मुताबिक, सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर लाइफ राफ्ट पर सवार हो गए हैं और उनको बचाए जाने का इंतजार हो रहा है। क्रू मेंबर की हालत फिलहाल गंभीर नहीं है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है।

    इंडियन नेवी के जहाज उस क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों और आस-पास के जहाजों में भी तालमेल है। अधिकारी हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। क्रू मेंबर्स को जल्द से जल्द बचाने और सेफ जगह पर पहुंचाने के लिए काम हो रहा है।

    Share:

  • "भारत की प्राथमिकता मानव आधारित टेक्नोलॉजी है", फ्रांस में बोले PM मोदी

    Sun Jun 14 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा भारत आज बहुत तेजी से और बड़े स्तर पर नई तकनीक और आइडियाज पर काम कर रहा है। भारत का यह काम सिर्फ अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved