इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

इंडिगो ने निरस्त की दिल्ली उड़ान, एलायंस तीन घंटे लेट, एयरपोर्ट पर हंगामा

इंदौर। देश की प्रमुख निजी एयर लाइंस इंडिगो (Indigo) द्वारा लगातार अपनी उड़ानों (flights) को निरस्त किया जा रहा है। कल सुबह एक बार फिर कंपनी ने दिल्ली (Delhi) से इंदौर (Indore) आने और वापस जाने वाली उड़ान को निरस्त (canceled) कर दिया। इसके लिए कंपनी ने कोई संतोषजनक कारण भी नहीं बताया है। दूसरी ओर रात को दिल्ली से आने और जाने वाली एलायंस (Alliance) एयर की उड़ान भी तीन घंटे लेट रही। इससे परेशान यात्रियों (passengers) ने एयरपोर्ट (airport) पर जमकर हंगामा किया।


विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10.35 बजे दिल्ली इंदौर आकर 11.05 बजे वापस दिल्ली जाने वाली उड़ान को कंपनी ने कल निरस्त कर दिया। कंपनी ने इसे निरस्त करने के लिए ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया है, वहीं सूत्रों की माने तो कंपनी का विमान दिल्ली में खराब हो जाने के कारण कंपनी ने उड़ान को निरस्त किया है। उड़ान के निरस्त होने पर परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। कंपनी ने यात्रियों को बाद की उड़ानों में एडजस्ट करने के साथ ही रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प दिया है। कंपनी ने दो दिन पहले भी इंदौर में एक अतिरिक्त विमान होने पर दिल्ली से इंदौर की सुबह की उड़ान को निरस्त करते हुए अतिरिक्त विमान से इंदौर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का संचालन किया था। इस तरह कंपनी लगातार अपनी उड़ानों को निरस्त कर रही है, जिससे यात्री परेशान हैं।

रात 8 की बजाए 11 बजे गया एलायंस का विमान
इंडिगो द्वारा सुबह दिल्ली की उड़ान निरस्त किए जाने के बाद रात को एलायंस एयर के यात्री भी परेशान हुए। कंपनी की दिल्ली से शाम 7.40 बजे आकर 8.05 बजे वापस जाने वाली उड़ान कल रात 10.10 बजे आई और यात्रियों को लेकर तीन घंटे देरी से 11.05 बजे रवाना हुई। इस फ्लाइट के लेट होने का कारण भी दिल्ली में विमान का खराब होना बताया जा रहा है। आने और जाने वाली उड़ानों के लेट होने से यात्री देर रात तक परेशान होते रहे।

Share:

Next Post

दुबई में फंसे यात्री शारजाह होते हुए पहुंचे इंदौर

Sun Apr 21 , 2024
बारिश का असर कम होने से कल से दुबई से भी फिर शुरू हुआ उड़ानों का संचालन इंदौर। दुबई (Dubai) में भारी बारिश (Rain) के चलते बने बाढ़ जैसे हालातों के कारण उड़ानों (flights) के निरस्त होने से वहां फंसे यात्री शारजाह (Sharjah) होते हुए कल इंदौर (Indore) पहुंचे। दूसरी ओर अब दुबई (Dubai) में […]