img-fluid

इन्दौर: बुढ़ानिया में लगेंगे परसों 1 लाख पौधे, मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे

July 10, 2026

नगरीय प्रशासन मंत्री और निगमायुक्त सहित कई अफसरों ने तैयारियों का लिया जायजा, एक बड़ा डोम भी हो रहा है तैयार

इन्दौर। परसों बुढ़ानिया (Budhaniya) में एक लाख पौधे ( 1 lakh saplings) लगाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और इसके लिए वहां डोम से लेकर मां की बगिया बनाए जाने के काम चल रहे हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Minister Kailash Vijayvargiya) ने अफसरों के साथ तमाम तैयरियों को लेकर निरीक्षण किया। कई समाजों के पदाधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों की मदद से विभिन्न प्रजातियों के पौधे वहां लगाए जाएंगे और इस आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) सहित कई मंत्री भी शामिल होंगे।


  • बुढ़ानिया की 48 एकड़ की पहाड़ी पर पिछले दो दिनों से पौधारोपण के लिए जगह-जगह गड््ढे किए जा रहे हैं और इसके लिए निगम के कई संसाधनों के साथ-साथ उद्यान विभाग की टीमों की मदद ले जी रही है। बीएसएफ की टीम भी वहां तमाम कार्यों के लिए जुटी हुई है और एक बड़ा डोम तैयार किया जा रहा है। इसके साथ-साथ वहां आने वाले लोगों द्वाारा मां की बगिया में विभिन्न दुर्लभ प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। जनकार्य और उद्यान समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और कई अन्य अधिकारियों के साथ वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया और परसों वहां आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर आसपास की सडक़ों को सुधारने के साथ-साथ पहुंच मार्गों को बेहतर करने को कहा। परसों एक लाख पौधे विभिन्न सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों की मदद से लगाए जाएंगे। निगम की कई टीमें वहां पिछले तीन दिनों से कई कार्यों के लिए जुटी हुई हैं और पौधों की खेप अलग-अलग वाहनों में भरकर बुढ़ानिया की पहाड़ी पर भेजी जा रही है।

    पौधारोपण के महाभियान को लेकर 21 घंटे गीतों की प्रस्तुतियां
    इन्दौर में पौधारोपण के महाभियान को लेकर एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा और गायक राजू शर्मा राजबाड़े पर 11 जुलाई को लगातार 21 घंटे तक गीतों की प्रस्तुतियां देंगे और इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से पौधारोपण महाभियान से जुडऩे का आह्वान किया जाएगा। गीतों की प्रस्तुति के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलेगा और नि:शुल्क चाय-पोहा वितरण होगा।

    Share:

  • संसदीय समिति की चौंकाने वाली रिपोर्ट जेलों के भीतर मोबाइल और प्रतिबंधित सामान का खेल नहीं थम रहा

    Fri Jul 10 , 2026
    नई दिल्ली । देश की जेलों (jails)में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल (Serious questions)खड़े हो गए हैं। केंद्रीय गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि मोबाइल फोन(mobile phones) समेत कई प्रतिबंधित सामान बड़ी आसानी से जेलों के भीतर पहुंच रहे हैं। सबसे चिंता की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved