img-fluid

इंदौर: 80 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप, मां की शिकायत पर 2 बेटियों के खिलाफ FIR के आदेश

August 05, 2026

इंदौर। इंदौर में पति की मृत्यु के बाद मिली करीब 80 लाख रुपये की राशि के हेरफेर का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी ही बेटियों पर रकम का पूरा हिसाब नहीं देने और मकान के दस्तावेज रखने का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • फरियादी आशा खान उर्फ आयशा खान ने शिकायत में बताया कि उनके पति के निधन के बाद विद्युत विभाग से उन्हें लगभग 80 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। बैंक संबंधी कार्यों में सहयोग के नाम पर उनकी बेटी मेहरून खान और शमीम खान ने इस राशि का लेनदेन किया, लेकिन पूरी रकम का सही हिसाब नहीं दिया। महिला का आरोप है कि बेटियों ने मकान के मूल दस्तावेज भी अपने पास रख लिए और उन्हें लौटाने से इंकार कर दिया।

    शिकायत के अनुसार बाद में मेहरून खान ने करीब 36 लाख 50 हजार रुपये परिवादी और अन्य भाई-बहनों के खातों में ट्रांसफर किए, लेकिन शेष राशि वापस नहीं की। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए शमीम खान और मेहरून खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • Why UK Players Select Non GamStop Casinos for Enhanced Gaming Freedom

    Wed Aug 5 , 2026
    UK players actively pursue alternatives to traditional regulated platforms, looking for increased freedom in their gaming choices. These alternative venues offer greater autonomy from certain restrictions, offering a distinct alternative for those who prefer more control over their casino play and access to a more extensive variety of gaming choices. Comprehending Non GamStop Casinos and […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved