इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

इंदौर: सेवा शुल्क को लेकर कलेक्टर सख्त, कई पटवारी और आरआइ पर गिरी गाज

इंदौर। राजस्व न्यायालयों में अनियमितताओं को लेकर पांच से छह पटवारी (Patwari) और आरआइ (RI) पर गाज गिरना तय है। जांच रिपोर्ट (Report) में इनके द्वारा सेवा शुल्क लेकर काम करने सहित कई अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वहीं कई नायब तहसीलदार और तहसीलदार भी कार्रवाई के दायरे में आने की संभावना है।


अपर कलेक्टरों गौरव बैनल, सपना लोवंशी और रोशन राय ने राजस्व न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया था। कलेक्टर को इसकी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें अधिकतर राजस्व बोर्ड पर अनियमितताओं को उजागर किया गया है। सेवा शुल्क के बिना प्रकरणों का निराकरण नहीं करने के मामले भी उजागर हुए हैं। इस मामले में कलेक्टर ने रोशिता तिवारी, हरीश शर्मा, ओम परवार, प्रभुदयाल मुकाती, नितेश राणा, आरआई सुबोध टैनी को सस्पेंड किया है।

 

Share:

Next Post

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने किया कन्या पाद-पूजन

Sun Apr 14 , 2024
कांग्रेस मानसिकता वालों के घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता व उन्हें अपना बनाएं- लालवानी इन्दौर। आगामी लोकसभा चुनावों में प्रचंड़ जीत के इरादे को लेकर चल रही भाजपा (BJP) का कल विधानसभा 4 में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। वार्ड 66 में आयोजित हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कन्या पाद-पूजन सासंद प्रत्याशी […]