img-fluid

इंदौर: पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सुकलिया स्थित पानी की टंकी पर किया चक्का जाम

May 24, 2026

इंदौर। इंदौर में पानी की समस्या को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। शहर के कई वार्डों में नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा जल संकट के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुकलिया स्थित विनोद बब्बू यादव पानी की टंकी पर चक्का जाम कर विरोध जताया।


  • प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पानी की टंकियों में समय पर पानी नहीं भरा जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि अनियमित जल वितरण के कारण रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं और कई इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द जल वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

    Share:

  • अमेरिका का बड़ा दावा, यूरेनियम भंडार सौंपने को तैयार ईरान; पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत

    Sun May 24 , 2026
    वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया (West Asia) में लंबे समय से जारी तनाव के बीच अमेरिका (US) ने दावा किया है कि ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम भंडार (Uranium deposits) को सौंपने पर सहमत हो गया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह सहमति दोनों देशों के बीच प्रस्तावित समझौते का अहम हिस्सा है, जिससे क्षेत्रीय संघर्ष कम होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved