
इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच हजार के फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पूर्व में पकड़ा गया आरोपी शादाब खान से पुलिस ने 105.16 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जब्त की थी जिसकी कीमत 10 लाख 50 हजार रुपए बताई गई थी शादाब की निशानदेही पर इमरान साकरिया को इंदौर से गिरफ्तार किया है।
दरअसल वर्ष 2024 में इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपी शादाब खान से 105.16 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त की थी जिसकी कीमत 10 लाख 50 हजार रुपए बताई गई थी। वही शादाब खान ने पूछताछ में इमरान साकरिया नाम के व्यक्ति नाम बताया था जो कि पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था जिस पर क्राइम ब्रांच ने पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। वही शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर इंदौर की पटेल प्रतिमा चौराहे के पास घेराबंदी कर इमरान को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बहरहाल पुलिस अब इमरान से पूछताछ कर रही है कि अवैध मादक पदार्थ कहा से लाया करता था और इंदौर में किसे सप्लाई करता था पुलिस को उम्मीद है, कि अवैध मादक पदार्थ का एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved