
इंदौर। इंदौर को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और बड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास वीआईपी रोड पर पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर जब तलाशी ली, तो अधिकारी भी दंग रह गए। कार के भीतर हैंड ब्रेक के नीचे बने गुप्त चेंबर में ड्रग्स छिपाई गई थी। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी अकरम और उसकी निशानदेही पर उसके साथी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। आखिर शहर में कहाँ-कहाँ फैला है..
यह वह हुंडई कार है जिसे नशे की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास एक सुनसान जगह पर नशे की बड़ी डील होने वाली है। जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो कार में बैठा अकरम खान पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा। कड़ाई से तलाशी लेने पर कार के हैंड ब्रेक के पास से 20.78 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी अकरम ने पूछताछ में बताया कि वह दिहाड़ी पर ड्राइविंग करता है, लेकिन अधिक लाभ कमाने के चक्कर में उसने नशे का रास्ता चुना। अकरम की निशानदेही पर पुलिस ने हातोद के रहने वाले जावेद उर्फ जग्गू को भी दबोच लिया है। अकरम का पुराना रिकॉर्ड भी दागदार रहा है और उस पर पहले से ही मारपीट और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ये लोग ड्रग्स कहाँ से लाते थे और शहर के किन-किन युवाओं को इसे सप्लाई कर रहे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved