
इंदौर। नगर निगम (Municipal council) के रिमूवल अमले (removal staff) ने आज सुबह-सुबह होटल प्राइड (Hotel Pride) से सिटी फारेस्ट (City Forest) तक की 100 फीट चौड़ी सड़क की बची बाधाएं हटाने का काम शुरू कर दिया। वहां तीन मकान और एक बाउंड्रीवाल सहित कुछ अन्य बाधक हिस्से हटाए जाना है। कुछ समय पहले रहवासियों ने अपने स्तर पर भी बाधक मकान, दुकान के हिस्से हटा लिए थेे।
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक यातायात का दबाव अधिक होने के चलते होटल प्राइड से सिटी फारेस्ट तक 100 फीट चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था। उसके बाद फिर वहां अलग-अलग हिस्सों में बाधक निर्माणों को हटाने का काम शुरू किया गया। कई लोगों को नोटिस दिए गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद अपने स्तर पर बड़ी संख्या में बाधक मकान, दुकानों के हिस्से हटा लिए थे। निगम अधिकारी वैभव देवलासे के मुताबिक सिटी फारेस्ट तक बनने वाली 100 फीट चौड़ी सड़क के लिए तीन मकान और बाउंड्रीवाल के साथ-साथ कुछ अन्य बाधक हिस्से हैं, जिन्हें आज हटाने की कार्रवाई निगम की रिमूवल टीम की मदद से की जा रही है। वहां रहने वाले किशोर जायसवाल, अन्नपूर्णा माहेश्वरी और इंद्रजीत छाबड़ा ने बाधक हिस्से तोड़े जाने को लेकर कोर्ट से स्टे ले लिया था। उनका स्टे खारिज होते ही आज सुबह बाधक बाउंड्रीवाल और मकानों के हिस्से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। कुछ मकानों के हिस्से 9 से 10 फीट तक तोड़े जाना हैं। उक्त क्षेत्र में कई जगह बाधक निर्माण हैं, जिनको लेकर भी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन एक-दो बाधक पर कोर्ट का स्टे है, इसलिए वहां कार्रवाई नहीं की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved