img-fluid

इंदौर: PM आवास योजना की मल्टी में कई फ्लैट किराए पर दे रखे तो कहीं मवेशी पाल रहे, 15 फ्लैटों पर ताले जड़े

August 22, 2026

इंदौर। पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana ) के तहत नगर निगम (Municipal council) द्वारा कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी मल्टियां बनाकर लोगों को फ्लैट (Flats) आवंटित किए गए, लेकिन इन फ्लैटों को किराए पर देने (rented out) से लेकर वहां मवेशी पालने तक का काम हो रहा था। कल निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ ऐसे 15 फ्लैट पर ताले लगा दिए।


  • नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। पीएम आवास योजना के अंतर्गत अमलतास परिसर में कई फ्लैट जिन लोगों को आवंटित किए गए थे, उनके द्वारा अन्य लोगों को किराए पर दे दिए गए, जबकि उनके परिवार को निगम द्वारा तमाम शर्तों के साथ फ्लैट आवंटन किया गया था। कल निगम के अधिकारियों की टीम के साथ-साथ तेजाजी नगर थाने के पुलिस अधिकारी, तहसीलदार और कार्यपालन यंत्री सिंगोड़ सहित निगम की रिमूूवल टीम और पुलिस बल साथ में लाकर अमला अमलतास परिसर पहुंचे, जहां निरीक्षण के दौरान कई फ्लैटों में मवेशी पाले जा रहे थे तो कई फ्लैट लोगों ने अन्य लोगों को किराए पर दे दिए थे और वहां अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके अलावा कई लोग परिवार सहित फ्लैट में रह रहे थे, लेकिन उनके द्वारा फ्लैट की बकाया रकम नहीं चुकाई गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए 15 फ्लैटों को सील कर दिया गया और परिसर में मुनादी कराई गई कि जिन लोगों पर राशि बकाया है, वह 15 दिनों में राशि जमा कर दें। साथ ही मल्टी में बनाए गए फ्लैट किराए पर नहीं दें और मवेशी पालने से लेकर अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई फ्लैटों पर निगम ने जब ताले जड़े तो कई लोग उनके पास पहुंचकर हंगामा करने लगे।

    Share:

  • हरिद्वार के जंगल में छिपा कुंडी सोटेश्वर महादेव मंदिर, जहां शिव बारात और रहस्यमयी पेड़ से जुड़ी है अनोखी मान्यता

    Sat Aug 22 , 2026
    नई दिल्ली ।हरिद्वार (Haridwar) की धार्मिक पहचान केवल गंगा घाटों और प्रमुख मंदिरों तक सीमित नहीं है। शहर के आसपास मौजूद जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल (Religious Sites) भी हैं, जिनसे स्थानीय लोककथाएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं। ऐसा ही एक स्थल श्री कुंडी सोटेश्वर महादेव मंदिर (Kundi Soteswar Mahadev […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved