img-fluid

इन्दौर: आज से फिर भडक़ेगी गर्मी, तीन दिन लू का अलर्ट

May 17, 2026

  • कल दिन का पारा गिरा, रात का चढ़ा
  • बुधवार से फिर गिरने लगेगा तापमान, मिलेगी गर्मी से राहत
इन्दौर। शहर में दिन के तापमान में पिछले तीन दिनों से लगातार आ रही कमी पर आज से ब्रेक लगेगा। आज से गर्मी फिर भडक़ेगी। अगले तीन दिनों तक शहर एक बार फिर तीखी गर्मी की चपेट में नजर आएगा। मौसम विभाग में इंदौर सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 19 मई तक लू का अलर्ट भी जारी किया है। इसके बाद तापमान में फिर गिरावट देखने को मिलेगी।
भोपाल मौसम केंद्र द्वारा कल प्रदेश के सभी जिलों का अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया। इसमें आज से 19 मई तक इंदौर सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी के साथ लू का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान तापमान एक बार फिर 43 डिग्री या इससे भी आगे जा सकता है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिलेगा। इसके बाद 20 मई यानी बुधवार से तापमान में फिर कमी आएगी और माह के अंत तक तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इससे शहर को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
दिन का तापमान कम और रात का ज्यादा
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा, जो कई दिनों बाद सामान्य स्तर पर था। यह परसों की अपेक्षा 0.7 डिग्री कम था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और कल की अपेक्षा 0.5 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 33 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।

Share:

  • दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में महिलाओं के सामने पेशाब करने लगा बुजुर्ग

    Sun May 17 , 2026
    दिल्ली. दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के अंदर से आए दिन अजीबोगरीब वीडियो (Bizarre Video) सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब ऐसा ही एक मामला कालकाजी मेट्रो स्टेशन से सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति (Elderly Man) का लिफ्ट के अंदर पेशाब (Urinating) करते हुए वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved