img-fluid

इंदौर: पत्नी की हत्या कर पति ने जहर खाकर दी जान, मेघदूत नगर में हुई वारदात

May 24, 2026

  • पति-पत्नी के बीच था कोई तीसरा, जो कर रहा था ब्लैकमेल

इन्दौर। मेघदूत नगर में रात को एक दिल-दहला देने वाली घटना हो गई। एक पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। इससे पहले दोनों की चार की बच्ची को पति रिश्तेदार के घर छोड़ आया था। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच में कोई तीसरा शख्स आ गया था, इस बात की जिक्र पति ने लिखे सुसाइड नोट में किया है। तीसरा शख्स ब्लैकमेलिंग पर उतर आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरु कर दी है।

मेघदूत नगर में पिपरिया का रहने वाला हल्के वीर पत्नी रोशनी और चार साल की बच्ची के साथ रहता था। आज सुबह हल्के और रोशनी का शव बेड पर मिले हैं। रोशनी की गला दबाकर हत्या की गई थी, जबकि पति ने जहर खाया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई तो एक सुसाइड नोट जब्त हुआ है, जो पति हल्के द्वारा लिखा गया है। सुसाइड नोट के अनुसार किसी सतीश साहू से रोशनी की बातचीत होती थी। यह बात हल्के को पता चली तो घर में विवाद होने लगे। हल्के ने आगे लिखा है कि सतीश ने रोशनी को बहला-फुसला लिया था, अब वह ब्लैकमेल कर कर रहा है। उसे समझाया लेकिन वह नही मान रहा है। यह बात भी सामने आ रही है कि सतीश के पास कोई रिकाडिंग थी, उससे वह ब्लैकमेल कर रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को हल्के रिश्तेदार को लेकर सतीश साहू के घर भी गया था, वहां विवाद कि स्थिति बन गई थी और आज सुबह इस तरह का खौफनाक मंजर सामने आया है। हल्के पीथमपुर में एक पेस्टीसाइड्स कंपनी में नौकरी करता था। वहीं साहू भी वहीं का रहने वाला है। उधर हल्के और रोशनी की शादी को लेकर बताया जा रहा है कि करीब 7 साल पहले दोनों की शादी हुई थी और उनकी एक ही बेटी है। उनके पिपरिया जिला होशंगाबाद में रहने वाले परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है, वे भी इंदौर पहुंच गए हैं।

Share:

  • NEET पेपर लीक के आरोपी शिवराज मोटेगांवकर का VIDEO वायरल, छात्रों पर छिड़क रहा पानी

    Sun May 24 , 2026
    मुंबई। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के शिकंजे में आए आरोपी शिवराज मोटेगांवकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब सोशल मीडिया पर उसका एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस पूरे मामले में एक नया मोड़ ला दिया है। बता दें कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved