img-fluid

इंदौर लोकायुक्त ने PWD के तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

April 21, 2026

इंदौर। इंदौर लोकयुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दरअसल धार निवासी और पटेल इंटरप्राइजेज के संचालक राजपाल सिंह पंवार जो कि एक शासकीय ठेकेदार है, और उनकी फर्म ने 2023 में मेथवाड़ा फोरलेन सड़क का काम 4 करोड़ 73 लाख में लिया था और उसे 4 करोड़ 51 लाख में पूरा किया था। फरियादी का बिल पास करने के लिए लोक निर्माण के अधिकारियों ने 3 लाख 50 हजार की रिश्वत की मांग की जिसकी शिकायत पीड़ित ने इंदौर लोकायुक्त को की।


  • शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने जांच की और एक टीम बनाई। टीम ने आरोपी जयदेव गौतम कार्यपालन यंत्री को उनके सरकारी निवास 1 लाख 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जबकि टीके जैन अनुभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को कार्यालय परिसर से 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है। वही अंशु दुबे उपयंत्री ने भी पीड़ित से 1 लाख रुपए की मांग की थी लेकिन राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्होंने पैसे नहीं लिए लोकयुक्त की टीम ने तीनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्यवाही की है, और उनके कब्जे से रिश्वत की राशि 2 लाख 50 हजार रुपए जप्त किए है।

    Share:

  • इंदौर के मांगलिया ऑयल डिपो के सामने बनी दुकान में भीषण आग लगी

    Tue Apr 21 , 2026
    इंदौर। इंदौर के मांगलिया स्थित तेल डिपो के सामने रुचि सोया की दुकान में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग करीब 3:15 बजे लगी और देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची 3 दमकल गाड़ियों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved