इंदौर न्यूज़ (Indore News)

INDORE : ढेरों महिला कार्यकर्ता, फिर भी नगर भाजपा के लिए नहीं मिल रहीं पदाधिकारी

20 पदाधिकारियों में आरक्षण के हिसाब से 7 महिलाओं की करना है नियुक्ति
इंदौर।  भाजपा (BJP) में ढेरों महिला कार्यकर्ता (women workers) हैं और उसकी एक अलग महिला विंग (women’s wing) भी महिला मोर्चा के रूप में कार्यरत है, लेकिन नगर भाजपा (city BJP) के लिए 7 सक्रिय महिला पदाधिकारियों के नाम सामने नहीं आ रहे हैं। संगठन चाहता है कि उन महिलाओं को ही नगर की कार्यकारिणी में शामिल किया जाए, जो सक्रिय रूप से पार्टी की गतिविधियों में शामिल हों और जिनका वजूद हो। इसके अलावा जिला स्तर की कार्यसमिति में 30 अन्य महिलाओं की नियुक्ति भी सदस्य के रूप में की जाना है।
वैसे इन दिनों महिला मोर्चा (women’s front) लगभग निष्क्रिय बना हुआ है। कोरोना काल (corona period) के दौरान महिला मोर्चा की अधिकांश पदाधिकारी गायब रहीं। इस पर भी संगठन की नजर है। चूंकि अब नगर कार्यकारिणी का गठन किया जाना है और संगठन के दिशा-निर्देश के अनुसार इसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री होंगे, जिनमें से एक महामंत्री अजा या अजजा वर्ग का होगा। वहीं 8 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष होगा। मीडिया प्रभारी की नियुक्ति अलग से की जाएगी। पार्टी की आरक्षण नीति के अनुसार नगर के पदाधिकारियों में 7 महिलाएं भी लेना होंगी, जिनमें 2 अजा और अजजा वर्ग की महिलाएं शामिल होंगी। हालांकि इनकी सूची भोपाल भेजी जा चुकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि पुरुष पदाधिकारी तो पर्याप्त संख्या में आ गए हैं, लेकिन महिला पदाधिकारियों के चयन में परेशानी आ रही है। यंू तो इंदौर में ढेरों महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं, लेकिन सक्रियता के पैमाने पर गिनी-चुनी महिलाएं ही खरी उतर रही हैं। संगठन चाह रहा है कि महिलाएं हर कार्यक्रम में सक्रिय रहें और किसी पर निर्भर नहीं रहें। इसके साथ ही किसी पुरुष नेता की रिश्तेदार, पत्नी, बहन या भाभी को भी संगठन में पद नहीं दिया जाएगा। संगठन का स्पष्ट कहना है कि महिला का अपना वजूद होना चाहिए।


इस प्रकार गठन होना है नगर कार्यकारिणी का
नगर कार्यकारिणी (city executive) के लिए प्रदेश संगठन से जो आदेश आए थे, उसके अनुसार कुल 90 सदस्य जिला कार्यसमिति में रहेंगे। इनमें 30 महिलाएं तथा 6 अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्ति होंगे। इनके लिए तो ढेरों दावेदार हैं और मुख्य कार्यकारिणी के लिए दावेदारों की फेहरिस्त तो लंबी है, लेकिन इनमें सक्रिय महिलाओं की संख्या बहुत कम है।

Share:

Next Post

जांच का आंकड़ा हुआ कम, 9 हजार पर पहुंचा

Sun Jun 20 , 2021
स्वास्थ्य विभाग की टीमें दुकान और घर पहुंचकर ले रही हैं सैम्पल इंदौर।पिछले तीन महीने से लगातार दो से तीन अंक और फिर चार अंकों में आ रहे कोरोना के मरीजों के आंकड़ों ने पूरे शहर को डराकर रख दिया था, लेकिन आज राहत की बात रही कि यह आंकड़ा अब फिर एक अंक पर […]