img-fluid

इंदौर: दशहरा मैदान में गूंजेगा अटल विचारों का संदेश, 25 फीट ऊंची प्रतिमा का भूमिपूजन

August 17, 2026

इंदौर। शहर (Indore) के दशहरा मैदान (Dussehra Maidan) को अब पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की राष्ट्रसेवा और सुशासन की विचारधारा से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने दशहरा मैदान स्थित उद्यान में अटलजी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए विधि-विधान से भूमिपूजन किया।


  • करीब 1 करोड़ 97 लाख 13 हजार रुपए की लागत से बनने वाली यह प्रतिमा आने वाले समय में शहर के प्रमुख प्रेरणास्थलों में शामिल होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अटलजी का व्यक्तित्व भारतीय राजनीति में आदर्श, सिद्धांत और राष्ट्रहित की राजनीति का प्रतीक रहा है। सार्वजनिक स्थल पर उनकी प्रतिमा नई पीढ़ी को उनके विचारों, राष्ट्रसेवा और सुशासन के मूल्यों से परिचित कराने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 82 के पार्षद एवं जोन-14 अध्यक्ष नितिन ‘शानूÓ शर्मा ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भगवान राधा-कृष्ण की आकर्षक एवं कलात्मक प्रतिमा भेंट की। इस आत्मीय भेंट की मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सराहना की और इसे भारतीय संस्कृति, आस्था एवं परंपरा का प्रतीक बताया। पार्षद शर्मा ने बताया कि यह प्रतिमा केवल धातु की आकृति नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, सुशासन, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीवंत स्मृति बनेगी।

    Share:

  • यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 822 ड्रोन का दावा; जवाबी मिसाइल हमले में लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री प्रभावित

    Mon Aug 17 , 2026
    नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच रविवार को यूक्रेन ने रूस के कई हिस्सों को सैकड़ों ड्रोन से निशाना बनाया। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रातभर में 822 यूक्रेनी ड्रोन (Ukrainian drone) नष्ट किए गए। इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत होने की खबर है। इसे युद्ध शुरू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved