
चाय को दिए मोदी सरकार की योजनाओं के नाम
इंदौर। कल राजबाड़ा (Rajwada) पर भाजपाइयों (BJP members) द्वारा एक अनूठा चाय का स्टॉल (tea stall) लगाया गया। यहां अलग-अलग किस्म की चाय को मोदी सरकार की योजनाओं का नाम दिया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को फ्री चाय पिलाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा लगाए गए इस चाय के स्टॉल पर चाय पीने वालों की भीड़ लग गई। दरअसल सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने मोदी चाय का स्टॉल राजबाड़ा पर लगाया था। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, अजा मोर्चा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसमें लोगों को पिलाने वाली चाय का नाम ऑपरेशन सिंदूर कड़क चाय, लाड़ली बहना चाय, अटल पेंशन चाय, उज्ज्वला चाय, वन नेशन आयुष्मान भारत चाय, अंत्योदय अन्न योजना चाय, किसान सम्मान योजना के नाम दिए गए थे। योजना के अनुसार ही चाय की खासियत भी रही। आयुष्मान भारत चाय फीकी थी तो उज्ज्वला चाय केसर युक्त बनाई गई। ऑपरेशन सिंदूर के नाम की कड़क चाय, लाड़ली बहना की मीठी चाय, मातृशक्ति वंदना की मीडियम चाय थी। भाजपा नेताओं ने कहा कि हमने लोगों से भी आग्रह किया है कि जिस प्रकार चाय का आनंद ले रहे है उसी तरह मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ भी ले।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved