
इंदौर। इंदौर (Indore) में नगर निगम (Municipal Council) के सफाई कर्मचारियों (Employees) ने नियमितिकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को निगम कार्यालय में प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में कर्मचारी सुबह करीब 11:30 बजे निगम पहुंचे। यहां कर्मचारी जमीन पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान निगम परिसर में हंगामा जारी रहा।
सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त को पत्र देकर 5 अक्टूबर 2026 से इंदौर में सफाई कार्य बंद करने की सूचना दी है। पत्र में कहा गया है कि पिछले कई वर्षों से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए निगम आयुक्त और महापौर को ज्ञापन और आवेदन दिए गए, लेकिन उचित समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर काम बंद हड़ताल पर जाने की बात कही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved