img-fluid

इन्दौर: विजयनगर चौराहे पर तकनीक का लाइव डेमो अफसरों और एमआईसी मेंबर ने देखा

June 30, 2026

इन्दौर। शहर (Indore) की खस्ताहाल डामर की सडक़ों (Roads) की मरम्मत के लिए अब नई तकनीक को लेकर नगर निगम (Municipal council) के अधिकारी योजना बनाने में जुटे हैं, ताकि और बेहतर कार्य हो सके। कल विजयनगर चौराहे (Vijay Nagar Square) पर वाटर बेस्ड कोल्ड मिक्स डामर तकनीक से कई गड््ढों को दुरुस्त करने का काम देखा गया। अभी प्रयोग के तौर पर कुछ अन्य स्थानों पर भी यह कार्य होंगे।



  • नगर निगम ने शहर की कई डामर की सडक़ों के पैचवर्क कराए हैं और कई जगह काम होना है। इसके लिए निगम ने चार एजेंसियों को करोड़ों के टेंडर दिए हैं। कई जगह डामरीकरण के बाद वहां फिर से गड््ढे होने की शिकायतें आ रही हैं और कई सडक़ें फिर से बदहाल हो गई हैं। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर के मुताबिक कल विजयनगर चौराहे पर एक एजेंसी ने वाटर बेस्ट कोल्ड मिक्स डामर की नई तकनीक से सडक़ों को बेहतर ढंग से सुधारने और पैचवर्क का लाइव डेमो दिया, जिसमें निगम जनकार्य विभाग के साथ-साथ कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। राठौर के मुताबिक बारिश के मौसम में हाट मिक्स डामर से गड््ढों की मरम्मत प्रभावी ढंग से नहीं हो पाती है, क्योंकि इसके लिए सूखी सतह और गर्म मिश्रण की जरूरत होती है। वहीं ठीक इसके विपरीत वाटर बेस्ट कोल्ड मिक्स डामर को सीधे गोले अथवा पानी से भरे गड््ढों में बिना हिटिंग व सतह सुखाए उपयोग किया जा सकता है। इसका पानी से सक्रिय होने वाला विशेष बाइंडर नमी के संपर्क में आते ही तेजी से सख्त होकर मजबूत पकड़ बनाता है, जिससे मरम्मत के कार्य शीघ्र और मजबूत होते हैं। इस तकनीक से बारिश, ठंड और अधिक नमी वाले मौसम में भी कार्य किया जा सकता है और यह कम खर्चीली होती है। साथ ही तीन घंटे के भीतर ही सुधारी गई सडक़ें यातायात के लिए खोली जा सकती हैं। कल डेमो देखने के बाद कई अन्य सडक़ों पर प्रयोग के तौर पर और कार्य कराए जाएंगे। उसके बाद निगम कंपनी के कार्यों को लेकर समीक्षा करेगा। फिर बाद में कंपनी को काम दिया जाएगा।र्टी किस सक्रिय महिला को यहां की कमान सौंपती है?

    इन प्रकोष्ठों में भी होना है नियुक्ति
    खेल प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, व्यापारिक एवं आर्थिक प्रकोष्ठ, लघु उद्योग प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ, मछुआरा प्रकोष्ठ, बुनकर प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, शिक्षा एवं बौद्धिक प्रकोष्ठ, प्रशासनिक एवं जनसंपर्क प्रकोष्ठ, पंचायत प्रकोष्ठ, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ, सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ, रेहड़ी-पटरी व्यवसायी प्रकोष्ठ, एनजीओ प्रकोष्ठ।

    Share:

  • नकली दवाओं पर सरकार का सबसे बड़ा वार अब फैक्ट्री से मरीज तक हर दवा की होगी लाइव ट्रैकिंग

    Tue Jun 30 , 2026
    नई दिल्ली। देश में नकली और घटिया दवाओं(substandard medicines) की समस्या लंबे समय से मरीजों और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती(major challenge) बनी हुई है। कई बार मरीज महंगी दवा खरीदने के बाद भी सही इलाज से वंचित रह जाते हैं क्योंकि बाजार में असली दवा की जगह नकली या मिलावटी दवा पहुंच जाती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved