
इंदौर। इंदौर (Indore) में रविवार को सरकारी सिटी बस (PM बस सेवा) ने 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति (Young Men) की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल (Injured) हुए हैं। तीनों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद राजबाड़ा (Rajwada) पर मौजूद लोगों ने सिटी बस (City Bus) में बैठी सवारियों को बाहर निकाला। इसके बाद भीड़ ने बस पर पथराव कर ईंट-पत्थरों से तोड़फोड़ की। बस के कांच फोड़ दिए।
एमजी रोड टीआई विजय सिसौदिया के मुताबिक, हादसा राजबाड़ा इलाके में हुआ। सिटी बस के ड्राइवर की लापरवाही के चलते सड़क से गुजर रहे तीन लोग बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया। एक व्यक्ति को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
टीआई विजय सिसौदिया के मुताबिक, हादसे में मृत व्यक्ति और दोनों घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान की जानकारी जुटा रही है। पहचान होने के बाद पुलिस उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved