img-fluid

इन्दौर: चाकूबाजी की घटना के बाद ऑपरेशन चोइथराम मंडी, 100 धराए

June 07, 2026

शहर में कांम्बिंग गश्त में शराब पीकर गाडी़ चलाते 220 वाहन चालकों को पकड़ा

इन्दौर। वीकैंड (Weekend) पर पुलिस (Police) शहर में कांम्बिग गश्त (Comb-out patrol) चलाती है, कल रात को पुलिस ने जहां शहर भर में चेकिंग की वहीं ऑपरेशन चोइथराम मंडी (‘Operation Choithram Mandi’) भी चलाया। यहां पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को पकड़ा, इसमें बड़ी संख्या में छात्र थे उनको समझाइश देकर छोड़ा गया तो कई पर कार्रवाई की गई।

[relpost

पिछले दिनो में चोइथराम मंडी में चाकूबाजी जैसी कुछ घटनाएं सामने आई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए झोन-1 के डीसीपी नरेंद्रसिंह रावत ने कल रात को राजेंद्रनगर थाने के साथ अतिरिक्त बल भेजकर ऑपरेशन चोइथराम मंडी चलाया। इस दौरान पुलिस ने मंडी में चेकिंग की। चाय की दुकान हो या देर रात खुले रहने वाले ढाबे, कई पर कार्रवाई की गई। वहीं मंडी मे माल लेकर आने वाले ट्रालों के चालकों की भी जांच की। इस दौरान आठ ट्रालों के ड्राइवरो के खिलाफ ड्रिंक एण्ड ड्राइव में केस दर्ज किया गया। बताते हैं कि यहां बड़ी संख्या में छात्र भी घूम रहे थे। सभी को पुलिस ने पकड़ा और बाद में समझाइश देकर छोड़ा। इसके अलावा कई असामाजिक तत्व भी पुलिस की पकड़ में आए है। सभी को राजेंद्रनगर थाने भेजा गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शहर में भी पुलिस ने देर रात कांम्बिंग गश्त चलाई। इस दौरान शैडो एरिया और हॉट स्पॉट पर चेकिंग की गई। वहीं प्रमुख चौराहों को भी पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर चेक किया। इस दौरान पुलिस ने शहर में शराब पीकर गाड़ी चलते 220 वाहन चालकों को पकड़ा है, उनके खिलाफ दस हजार का कोर्ट चालान बनाया गया है, इसके अलवा पुलिस की टीमें गुंडों के घर पहुंची और शहर भर में 1338 गुंडों को चेक किया गया। इसमें से 632 गुंडो के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं कई बदमाशों को थाने भेजकर डोजियर भरवाया गया। सडक़ पर शराब पीते 23 लोगों पर भी कार्रवाई की गई है।

Share:

  • इंदौर: मालवीय नगर सडक़ मेें देरी पर भडक़े कमिश्नर, कंपनी पर पैनल्टी लगाने के निर्देश

    Sun Jun 7 , 2026
    लापरवाह कंसल्टेंट और अफसरों पर भी कार्रवाई करने को कहा इंदौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा एलआईजी लिंक रोड (LIG Link Road) के लिए मालवीय नगर (Malviya Nagar ) में सडक़ निर्माण कार्य कराया जा रहा है और सडक़ निर्माण में कार्य देरी पर कल निरीक्षण करने पहुंचे निगमाुयक्त (Commissioner) भडक़ गए। उन्होंने संबंधित कंपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved