इंदौर न्यूज़ (Indore News)

INDORE : प्रधानमंत्री मोदी की 71वीं सालगिरह पर होंगे पौधारोपण कार्यक्रम, हर मंडल में लगेंगे पौधे, नाम देंगे नमो उपवन


29-30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे कार्यक्रम में
इन्दौर। पर्यावरण (Environment) की शुद्धि के लिए भाजपा एक बड़ा पौधारोपण कार्यक्रम (Plantation program) करने जा रही है। इस पौधारोपण कार्यक्रम (Plantation program)  को नमो उपवन का नाम दिया गया है। 29, 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को आयोजित इस आयोजन में हर मंडल में 71-71 पौधे रौंपे जाना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के 71वें जन्मदिन पर प्रत्येक मंडल में 71-71 पौधे लगाने की तैयारी है। इसके लिए वन विभाग से पौधे मांगे गए हैं। वन विभाग (Forest Department) द्वारा 4 से 5 फीट के पौधे दिए जाएंगे। 29 सितम्बर से इसकी शुरूआत होगी। भाजपा के नगर में 28 मंडल हैं और सभी मंडलों में एकसाथ पौधारोपण ((Plantation) किया जाएगा। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि पर्यावरण शुद्धि के लिए एक ही स्थान पर ये पौधे लगाया जाना है, जिनके स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। इसकी जवाबदारी पूर्व एमआईसी मेम्बर अश्विन शुक्ला और गंगाराम यादव को दी गई है। प्रत्येक मंडल में वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि पौधारोपण अभियान में पहुंचेंगे। यह अभियान लगातार तीन दिन तक चलेगा और 1 अक्टूबर को इसका समापन होगा।


कल रक्तदान शिविर आयोजित करेगा मोर्चा
कल भाजपा युवा मोर्चा रक्तदान शिविर (Blood donation camp) आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जिलास्तर पर आयोजित किया जाना था, लेकिन नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ने बताया कि हर विधानसभा में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से आयोजित शिविर में एक विधानसभा से 71-71 यूनिट ब्लड एकत्रित कर जरूरतमंदों को दिया जाएगा।

Share:

Next Post

डायन के शक में परिवार के तीन लोगों की हत्या, रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

Sun Sep 26 , 2021
रांची। झारखंड के गुमला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार रात रिश्तेदारों ने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। हत्या डायन होने के शक में की गई। मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा गया। इसके बाद दोनों आरोपियों […]