
इंदौर। इंदौर के चर्चित कलेक्टर कार्यालय की ट्रेजरी में करीब 8 करोड़ रुपये के सरकारी गबन मामले में रावजी बाजार थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में पांच साल से लापता एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी इस प्रकरण में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
राव जी बाजार पुलिस के एसीपी विजय सिंह चौधरी के मुताबिक साल 2023 में कलेक्टर कार्यालय में पूर्व में पदस्थ रहे बाबू मिलाप चौहान ने अपने एक साथी के साथ मिलकर आठ करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी धन के गबन का आरोप है। जांच में सामने आया कि गबन की गई राशि को छिपाने के लिए आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया, ताकि जांच एजेंसियों की नजर से बचा जा सके। मामले की वित्तीय जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर रावजी बाजार थाना पुलिस ने एक और आरोपी को मनोज उर्फ हल्लू को गिरफ्तार किया है। मनोज पिछले तीन सालों से छुपता फिर रहा था। उसके खाते मे गबन के करीब साढ़े बारह लाख रुपए के ट्रांजेक्शन किए गए थें पुलिस अब उससे पूछताछ कर गबन की रकम, लेनदेन और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved