img-fluid

इंदौर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

August 17, 2026

इंदौर। इंदौर के तेजाजीनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन देशी पिस्टल, एक देशी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा हथियार तस्करी में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की हीरो पैशन प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। बरामद हथियार और वाहन की कुल कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई है।

जोन-1 के एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस टीम को स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन थाना क्षेत्र के आउटर और बायपास इलाकों में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कस्तूरबा ग्राम रालामंडल रोड पर एक युवक काले रंग की मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर उसने अचानक मोटरसाइकिल चालू कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।


  • पूछताछ में आरोपी की पहचान मिथिलेश पिता राधेश्याम लश्करी, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुपर सिटी शांति नगर, महू के रूप में हुई। उसके कंधे पर टंगे काले बैग की तलाशी लेने पर तीन 32 बोर की देशी पिस्टल, एक सिक्स राउंड देशी रिवॉल्वर और चार जिंदा 32 बोर कारतूस मिले। एडिशनल डीसीपी के मुताबिक आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ बाणगंगा थाने में पूर्व में प्रकरण दर्ज है, जबकि तेजाजी नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह अवैध हथियार कहां से लाता था और इंदौर में किन लोगों को सप्लाई करता था।

    Share:

  • राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल भोपाल एम्स में सदस्य नियुक्त

    Mon Aug 17 , 2026
    भोपाल। राज्यसभा सचिवालय ने देश के 7 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) के शासी निकायों के लिए नए सदस्यों के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। एम्स भोपाल में राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल को शासी सदस्य नियुक्त किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा दिए गए प्रस्ताव के नोटिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved