img-fluid

इंदौर: 3 किमी दौड़कर राऊ थाना पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियार के साथ आरोपी, पिस्टल-कारतूस जप्त

July 02, 2026

इंदौर। इंदौर में अवैध हथियारों की धरपकड़ और शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राऊ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 3 किलोमीटर तक पैदल दौड़ लगाकर एक शातिर बदमाश को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई है।


  • राऊ पुलिस के अनुसार थाने की एक विशेष टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था और संदिग्धों की धरपकड़ के मद्देनजर सिलिकॉन सिटी इलाके में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम सिलिकॉन सिटी गेट के पास जैन मंदिर के पीछे स्थित एक खाली और सूने मैदान की तरफ पहुँची, तो वहाँ एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी और जवानों को अपनी ओर आता देख युवक सकपका गया और उसने बचने के लिए मैदान की तरफ ही तेजी से दौड़ लगा दी। संदेही को इस तरह भागता देख पुलिस जवानों ने भी तत्परता दिखाई और बिना वक्त गंवाए उसके पीछे दौड़ पड़े।

    पुलिस टीम और आरोपी के बीच मैदान में काफी दूर तक दौड़ चलती रही। आखिरकार करीब 3 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद हांफ रहे आरोपी को जवानों ने चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। पुलिस टीम उसे पकड़कर तुरंत थाने लेकर आई, जहाँ पूछताछ में उसने अपना नाम अजय पिता भगत भावर, निवासी रंगवासा, राऊ बताया। जब आरोपी अजय की तलाशी ली गई, तो उसकी कमर से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने जब पिस्टल की जांच की, वही उसकी मैगजीन के अंदर दो जिंदा कारतूस लोड मिले, जिससे किसी बड़ी वारदात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

    Share:

  • इंदौर: थार गाड़ी से ड्रग्स की तस्करी, क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर चार तस्करों को दबोचा

    Thu Jul 2 , 2026
    इन्दौर। ​इन्दौर में नशे के काले कारोबार और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ब्लैक एंड व्हाइट रंग की लग्जरी महिंद्रा थार गाड़ी को रोककर उसमें सवार चार शातिर तस्करों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved