img-fluid

इंदौर: राजबाड़ा, रामबाग, बाणगंगा और जेलरोड क्षेत्र में लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी निजात

August 17, 2026

पोलोग्राउंड ग्रिड की क्षमता दोगुनी, 40 हजार उपभोक्ताओं को राहत

इंदौर। शहर (Indore) में बढ़ती बिजली मांग (Electricity demand) और जनसंख्या के बीच मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने पोलो ग्राउंड (Polo Ground) स्थित 33/11 केवी सिटी कंट्रोल रूम सब-स्टेशन की क्षमता बढ़ा दी है। यहां पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है। इसके साथ ही पोलोग्राउंड ग्रिड की कुल क्षमता 26 से बढ़कर 31 एमवीए हो गई है।


  • इस अपग्रेडेशन से वेस्ट डिविजन के राजबाड़ा, रामबाग, बाणगंगा, जेलरोड सहित आसपास के क्षेत्रों के 40 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। बिजली कंपनी के अनुसार क्षमता बढ़ने से बढ़े हुए लोड को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा और लो-वोल्टेज व बार-बार ट्रिपिंग की समस्या में कमी आएगी। शहर अधीक्षण यंत्री मुनेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि इंदौर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 8.06 लाख से अधिक हो चुकी है। बढ़ती मांग के अनुरूप बिजली तंत्र को लगातार मजबूत किया जा रहा है। वेस्ट डिवीजन के कार्यपालन यंत्री सुनील सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के अन्य ट्रांसफार्मरों और ग्रिडों का भी अपग्रेडेशन किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।

    Share:

  • बंबई हाई कोर्ट लिपिक परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी के आरोप, अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में अभिजीत दीपके भी पहुंचे

    Mon Aug 17 , 2026
    नई दिल्ली ।बंबई हाई कोर्ट (Bombay High Court) में लिपिक पद (Clerk Post) पर भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट को लेकर अभ्यर्थियों की शिकायतों ने विवाद खड़ा कर दिया है। परीक्षा में शामिल कई उम्मीदवारों ने तकनीकी (Technical) और सर्वर (Server) संबंधी समस्याओं का आरोप लगाते हुए छत्रपति संभाजीनगर में विरोध प्रदर्शन किया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved