
खुड़ैल क्षेत्र में गाड़ी फिसली, हादसे को लेकर पुलिस कर रही है जांच
इन्दौर। पिकनिक (picnic) मनाकर लौट रही पीजी की छात्रा (Postgraduate student) की सडक़ हादसे (Road accidents) में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी एक्टिवा फिसल गई थी और उसे गंभीर चोटे आई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
खुड़ैल पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बड़वानी जिले के अंजड़ की रहने वाली 24 साल की प्रार्थना पाटीदार के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। प्रार्थना अपने सहपाठियों के साथ खुडैल के पास पिकनिक मनाने के लिए गई थी। लौटते समय वह और उसकी सहपाठी एक्टिवा पर सवार होकर आ रहे थे और रास्ते में उनकी एक्टिवा अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना में प्रार्थना को गंभीर चोटे आई और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रार्थना इंडेक्स कॉलेज में पीजी का कोर्स कर रही थी। हादसे को लेकर खुड़ैल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
तुलसी के पौधे की जगह बदलने के दौरान हादसा, टावर से गिरकर मौत
एक फैक्ट्री में बने टावर पर तुलसी के पौधे की जगह बदलने के दौरान हादसा हो गया और टॉवर से गिरकर एक शख्स की मौत हो गई। 60 साल के विजय पिता चंद्रशेखर निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इंडोरामा के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि बीती 10 अगस्त की रात को वह पीथमपुर इलाके में सोयाबीन की फैक्ट्री में टावर पर चढक़र वहां रखे तुलसी के पौधे पर पानी देने के बाद उसे हटाकर दूसरी जगह रख रहा था और हादसा हो गया। यह बात सामने आ रही है कि विजय वहां चौकीदारी करता था।
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। खुड़ैल पुलिस ने बताया कि 27 साल के आयुश पिता उत्तम गोस्वामी निवासी गोपालगंज सागर मानसरोवर नगर में रहता था। उसने कल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है, न ही पता चल सका है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved