
इंदौर। शारदीय नवरात्रि शुरू होने से पहले सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर ‘गरबा पार्टनर’ के नाम पर ऑनलाइन विज्ञापनों की बाढ़ दिखाई दे रही है। विज्ञापनों में “Find Garba Partner” और “Find Dandiya Partner” जैसे दावे किए जा रहे हैं। 11 से 19 अक्टूबर तक नवरात्रि के दौरान पार्टनर उपलब्ध कराने और ऑनलाइन मैचिंग कराने की बात कही जा रही है।
इन विज्ञापनों में इंदौर के साथ अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, जयपुर, भोपाल, मुंबई और दिल्ली-NCR जैसे बड़े शहरों के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं। दावा है कि यूजर्स अपनी पसंद के शहर में गरबा या डांडिया पार्टनर तलाश सकते हैं।
खास बात यह है कि कुछ प्लेटफॉर्म सिर्फ पार्टनर मैचिंग ही नहीं, बल्कि नवरात्रि फेस्टिवल गाइड, गरबा आयोजनों और इससे जुड़े नियमों की जानकारी देने का भी दावा कर रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि ‘गरबा पार्टनर’ के नाम पर वास्तव में किस तरह की सेवाएं दी जा रही हैं।ये तो देखने वाली बात होगी…वही इंदौर क्राइम ब्रांच ने पुरे मामले को लेकर एडवोटाइजरी जारी की हे की इस तरह के लुभावने ऑफर ke जाल में ना फसे ये स्कैमर द्वारा फैलाया हुवा जाल हे कृपया ऐसे भ्रामक विज्ञापनों से दूर रहे नहीं तो आप किसी बड़ी ठगी शिकार हो सकते हे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved