img-fluid

इंदौर: रेडियम लगी टोपी पहनी चोर गैंग का आतंक, वकील के घर 20 लाख से अधिक की चोरी

September 25, 2026

इंदौर। शहर और उसके आसपास के इलाकों में रेडियम लगी कैप पहनी चोर गैंग ने दस्तक दी। गैंग एक वकील के घर से लाखों रुपए चोरी कर ले गई। वकील नाइट शिफ्ट में ऑफिस में काम करने गए और उनके घर में वारदात हो गई। गैंग रेडियम लगी कैप इसलिए लगाती है, ताकि सीसीटीवी फुटेज में रेडियम के रिफ्लेक्ट से उनके चेहरे साफ नहीं दिखाई दे।

चोरी गए माल की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। खुडैल के श्रीविनायक टाउनशिप देवगुराड़िया में रहने वाले अरुण चौहान के घर 23 तारीख को 20 लाख से अधिक की चोरी हो गई। इन दिनों काम अधिक होने के चलते अरुण पलासिया स्थित दफ्तर में रात को भी काम कर रहे हैं। जब वे काम से 24 तारीख को लौटे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त था। चोर डेढ़ लाख नकदी और 13 तोला से अधिक सोना तथा चांदी के जेवर और कार की चाबी चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरों में तीन से अधिक चोर वारदात करते नजर आ रहे हैं, लेकिन रेडियम लगी कैप पहने होने से उनके चेहरे साफ नहीं नहीं आ रहे थे।


  • विष्णुपुरी में घुसे चोर जेवर सहित नकदी ले उड़े
    भंवरकुआं इलाके की पाश कॉलोनी में चोरी की घटना हो गई। सपना संगत्यानी निवासी 56, मेन विष्णुपुरी कॉलोनी ने मामले में भंवरकुआं थाने में केस दर्ज करवाया कि उसके घर में घुसा चोर सोने-चांदी के जेवर सहित चांदी के सिक्के और नकदी रुपए चुरा ले गया।

    Share:

  • बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान को पछाड़ा, इस खास मामले में निकले सबसे आगे, जानें पूरी कहानी

    Fri Sep 25 , 2026
    नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan)बॉलीवुड(Bollywood) के दो ऐसे नाम हैं जिनकी लोकप्रियता कई दशकों से कायम है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan )को हिंदी सिनेमा(Hindi cinema) का शहंशाह कहा जाता है तो शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह और किंग खान कहा जाता है। दोनों की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved