इंदौर न्यूज़ (Indore News)

94 साल पहले जम गया था इंदौर, पारा पहुंच गया था माइनस 2.8 डिग्री पर

  • ठंड की विदाई का महीना माना जाने वाला फरवरी इस साल सामान्य ही रहेगा

इंदौर, विकाससिंह राठौर (Indore)। आज से फरवरी की शुरुआत हो गई, फरवरी को आमतौर पर ठंड की विदाई का महीना माना जाता है। इंदौर में इस दौरान बहुत ज्यादा ठंड (very cold) नहीं रहती है, लेकिन अब से 94 साल पहले फरवरी में इंदौर जम गया था और कश्मीर जैसी स्थिति बन गई थी। 94 साल पहले आज ही के दिन यानी 1 फरवरी 1929 को न्यूनतम तापमान माइनस (-) 2.8 डिग्री तक पहुंच गया था। जो इतिहास में दर्ज फरवरी का अब तक का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग के अनुसार ऐसा नहीं है कि फरवरी में ठंड का ही रिकार्ड बना है। अब से 17 साल पहले 2006 में 22 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री पहुंचा था, जो अब फरवरी में दर्ज अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। वैसे फरवरी में आमतौर पर औसत न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री और औसत अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहता है। यानी तीखी ठंड से राहत मिलती है। हालांकि अभी की बात करें तो ठंड ने वापसी की है और तापमान में कमी आ रही है।

बढ़ी ठंड, आज रात और गिरेगा पारा
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा, जो सामान्य था, लेकिन दो दिनों में इसमें करीब 5 डिग्री की कमी आ चुकी है। शहर में उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जिनकी अधिकतम गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। इससे कल दिन में भी ठंडक का अहसास बना रहा, शाम होने के साथ ही ठंड का असर और बढ़ता गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज दिन के तापमान में तो थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात को पारा और नीचे जा सकता है।


22 साल पहले एक ही दिन में हुई थी पौने दो इंच से ज्यादा बारिश
फरवरी में कभी-कभी बारिश भी देखने को मिलती है। फरवरी की औसत बारिश 2.3 मिलमीटर है और वर्षा के दिनों की संख्या 0.4 है। लेकिन 22 साल पहले 2001 में इंदौर में 46 मिलीमीटर यानी पौने दो इंच से भी ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई थी। यह 23 फरवरी को एक ही दिन में हुई थी, इसलिए फरवरी में सबसे ज्यादा बारिश वाला दिन 23 फरवरी 2001 के रुप में ही दर्ज है।

पिछले 10 साल …2019 में ही दर्ज हुआ सबसे कम और सबसे ज्यादा तापमान
फरवरी माह में पिछले 10 सालों की बात करें तो इस दौरान काफी ठंड और गर्मी दोनों रिकार्ड हुई है। पिछले 10 सालों में सबसे कम तापमान 2019 में 7.4 डिग्री के रुप में 8 फरवरी को दर्ज हुआ है। वहीं खास बात यह है कि सबसे ज्यादा तापमान भी इसी साल यानी 2019 में 35 डिग्री के रुप में 22 फरवरी को दर्ज किया गया था।

पिछले 10 सालों में से दो सालों का रिकार्ड कल रात ही टूट गया
कल रात 12 से ही फरवरी की शुरुआत हुई और रात को दर्ज न्यूनतम तापमान को 1 फरवरी में दर्ज किया गया, जो 10 डिग्री रहा। इस तरह पिछले 10 सालों में से 2018 में सबसे कम 11.4 डिग्री और 2020 में 10.2 डिग्री के रिकार्ड कल रात दर्ज 10 डिग्री तापमान के साथ ही टूट चुके हैं।

एक नजर पिछले 10 सालों में फरवरी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर वर्ष न्यूनतम तारीख अधिकतम तारीख
2013 8 17 32.2 23, 27
2014 8.6 18 30.7 7
2015 9 27 34.6 25
2016 10 4, 13 34.6 20
2017 9 1 33.5 28
2018 11.4 9 34.5 24
2019 7.4 8 35 22
2020 10.2 9 32.5 21
2021 9.5 1 34.5 28
2022 8.7 4 33.8 23
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार)

Share:

Next Post

जमानत पर छूटकर भूमिगत हुए पीएफआई के सदस्यों पर पुलिस की नजर , इंदौर में एडमिशन नहीं मिला, इस लिए देवास से कर रही थी लॉ

Wed Feb 1 , 2023
इन्दौर। पीएफआई (PFI) से जुडे होने के शक में गिरफ्तार (Arrested) सोनू मंसूरी (Sonu Mansuri) इंदौर के कॉलेज (College) से लॉ की पढ़ाई करना चाहती थी लेकिन एडमिशन (Admission) नहीं मिला इसके चलते देवास (Dewas) के कॉलेज से पढाई कर रही थी। यह बात उसने अपने बयान में पुलिस को कहीं है। आज पुलिस उसे […]