इंदौर न्यूज़ (Indore News)

INDORE : कल थी फरवरी की सबसे ठंडी रात, 3 साल का रिकार्ड तोड़ पारा पहुंचा 8.6 डिग्री पर

इंदौर (Indore)। जनवरी के आखिरी दिनों में शहर को ठंड (city cold) से राहत मिली थी, लेकिन फरवरी की शुरुआत एक बार फिर तीखी ठंड के साथ हुई है। कल रात तो पारा लुढक़कर 9 डिग्री के भी नीचे पहुंच, जिससे कल रात फरवरी में ठंड का पिछले तीन सालों का रिकार्ड टूट गया (three year record broken), साथ ही कल रात दर्ज 8.6 डिग्री तापमान पिछले 10 सालों में से आठ सालों में दर्ज सबसे कम तापमान से भी कम था। मौसम विभाग ने आज भी तापमान कम रहने की बात कही है।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम होने के साथ ही परसों रात की अपेक्षा 1.8 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने बताया कि कल उत्तर-पूर्वी हवाएं 22 किलोमीटर प्रतिघंटे की अधिकतम रफ्तार तक पहुंचीं, वहीं आज सुबह पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं, जो 6 किलोमीटर तक की गति पर पहुंचीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में पिछले दिनों टकराए पश्चिमी विक्षोभ के कारण वहां के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उत्तर की ओर से हवाएं आने के कारण इंदौर में भी तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।


आज रात भी रहेगी तीखी ठंड, कल से मिलेगी थोड़ी राहत
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन रात को कल की ही तरह पारा 9 डिग्री या उससे नीचे जा सकता है, वहीं कल से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जो अगले कुछ दिन बनी रहेगी।

शुरुआती दिनों में ही टूटे रिकार्ड
मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में पिछले दस सालों में सबसे कम न्यूनतम 2019 में 8 फरवरी को 7.4 डिग्री के रूप में दर्ज हुआ था, वहीं इसके बाद 2013 में 17 फरवरी को 8 डिग्री तापमान सबसे कम था। कल रात दर्ज 8.6 डिग्री तापमान 2014 को 18 फरवरी को दर्ज तापमान के बराबर है, वहीं बाकी 10 सालों की तुलना में यह सबसे कम है

10 सालों में फरवरी का तापमान
वर्ष तापमान तारीख
2013 8 17
2014 8.6 18
2015 9 27
2016 10 4, 13
2017 9 1
2018 11.4 9
2019 7.4 8
2020 10.2 9
2021 9.5 1
2022 8.7 4
2023 8.6 2

Share:

Next Post

भारत में इस दिन लॉन्‍च हो सकता है Moto E13 स्‍मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

Thu Feb 2 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi) । मोटोरोला के नए फोन Moto E13 को हाल ही में यूरोप के देशों में लॉन्च किया गया है और अब यह फोन भारत आने के लिए तैयार है। Moto E13 को लेकर एक लीक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि Moto E13 को आठ फरवरी को […]