img-fluid

उज्जैन में कम हुए 28 फीसदी सड़क हादसे

October 23, 2026

  • पिछले साल 8 महीनों में हुए थे 2003 रोड एक्सीडेंट, इस साल का आंकड़ा1448

उज्जैन। एक जनवरी 2025 से अगस्त 2025 तक उज्जैन में कुल 2003 सड़क हादसे हुए थे, जो इस साल इसी अवधि में घटकर 1448 रह गए। यानी यहां 555 मामलों की कमी आई हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में एक्सीडेंट के मामलों में बीते आठ माह में करीब 33′ की कमी दर्ज हुई।



  • 108 एंबुलेंस की रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 में आंकड़े 86,076 मामले थे, जो इस साल घटकर 57,544 रह गए। यानी 28,532 मामलों की कमी आई। उज्जैन में पहले आंकड़े में 2003 मामले दर्ज थे, जो दूसरे आंकड़े में घटकर 1448 रह गए। यानी यहां 555 मामलों की कमी आई। प्रदेश में मामलों की संख्या के लिहाज से इंदौर दूसरे स्थान पर रहा। पहले आंकड़े में सागर 4,808 मामलों के साथ प्रदेश में सबसे ऊपर था। इसके बाद इंदौर में 4,001 और भोपाल में 3,965 मामले दर्ज थे। उज्जैन 2003 मामलों के साथ टॉप 10 में रहा। संख्या के लिहाज से उज्जैन में 555 रोड एक्सीडेंट की कमी आई है। प्रदेश के कुल मामलों में साल 2025 से 2026 के बीच बड़ी कमी दर्ज हुई है। 108 एंबुलेंस सेवा के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि आपात स्थिति में 108 पर कॉल करने पर 15-20 मिनट में एंबुलेंस पहुंचती है। 2025 के 8 महीने के और 2026 के 8 महीने के एक्सीडेंट के सभी केसो में भी 108 एंबुलेंस सेवा ने समय पर पहुंचकर मदद की और मरीज को अस्पताल पहुंचाया है।

    Share:

  • अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं, कार खरीदने वालों को मिलेंगे कई ऑप्शन

    Fri Oct 23 , 2026
    डेस्क: पहले जब भी आप कार लेने जाते थे आपके सामने पेट्रोल और डीजल के ऑप्शन होते थे, लेकिन आज के समय में ये फैसला अब इतना आसान नहीं रह गया है. सीएनजी , हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग ने ग्राहकों के सामने नए ऑप्शन खोल दिए हैं. ईंधन की बढ़ती कीमतों और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved