भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

ITI के छात्र ने फांसी लगाई

  • दूसरे पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की

भोपाल। पिपलानी थाना (Piplani Thana) क्षेत्र में अपने चाचा के साथ रहकर ITI कर रहे एक युवक ने फ ांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवक के चाचा भेल में नौकरी करते हैं। वे फि लहाल बाहर गए हुए हैं। वहीं तलैया में एक महिला ने पति से विवाद के बाद जहर खाकर जान दे दी। महिला ने तीन साल पहले ही दूसरी शादी थी। पहले पति से बेटी और बेटा भी उसके साथ रहते थे। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पिपलानी पुलिस के अनुसार शिवराज साकेत मूलत: रीवा जिले के कोठी के पास का रहने वाला था। उसके चाचा BHEL में नौकरी करते हैं और ए-सेक्टर पिपलानी में रहते हैं। शिवराज भी उनके साथ रहकर ITI कर रहा था।



कुछ दिन पहले शिवराज के चाचा कहीं चले गए थे, तो उन्होंने मकान देखने के लिए अपने कमरे में सोने के लिए कह दिया था। कल शिवराज ने चाचा के निवास में फ ांसी के फं दे पर लटका मिला है। पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल में जुट गई है। वहीं तलैया थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय रूबीना बी चौबेदारपुरा में रहती थी। उसके 16 साल की बेटी और 12 साल का बेटा भी है। ये दोनों बच्चे रूबिना के पहले पति से हैं। तीन साल पहले रूबिना बी ने अरशद नाम के युवक के साथ दूसरी शादी की है। अरशद जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय का कार्य करता है। शादी के बाद से ही अरशद और रूबिना में विवाद होता रहता था। कल शाम को भी दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद रूबिना के पति उसे समझाने के लिए अरशद के घर आए थे। पिता के जाने के बाद पति से फि र कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला ने अपनी 16 साल की बेटी और 12 साल के बेटे के सामने जहर खा लिया। बच्चे कुछ समझ पाते, इसके पहले ही महिला की हालत बिगडऩे लगी। इसके बाद महिला को हमीदिया अस्पताल में रात एक बजे भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पौने चार बजे उसकी मौत हो गई है।

कटारा हिल्स में सर्पदंश से मासूम की जान गई
कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित गांव रापडिय़ा में कल शाम सर्पदंश से सात साल के मासूम की मौत हो गई। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम का शव पीएम के लिए एम्स पहुंचा दिया है। पुलिस के अनुसार सूरज नायक पिता दुर्गेश नायक (7) गांव रापडिय़ा में रहता था। उसके माता-पिता किसानी करते हैं। परिजन ने बताया कि खेत में ही मकान बना है और उसमें परिवार रहता है। कल शाम करीब 7 बजे सूरज को किसी जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजन झाडफ़ूं क में लगे रहे और रात करीब 11 बजे मासूम की मौत हो गई। वहां रहने वाले मनोहर पाटीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूरज का शव पीएम के लिए भेज दिया था। आज पुलिस पीएम के बाद परिजन को शव देगी।

 

Share:

Next Post

उपचुनाव जीतने के लिए पार्टियां लगा रही एड़ी-चोटी का जोर

Tue Oct 19 , 2021
‘दीपक से कमल’ अभियान के माध्यम से भाजपा पहुंचेगी 3067 बूथों भोपाल। उपचुनाव का किला फतह करने के लिए भाजपा और कांग्रेस (BJP & Congress) एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। भाजपा रोज नए-नए प्लान तैयार कर रही है। इसी कड़ी में उसने अब ‘दीपक से कमल’ नया प्लान तैयार किया है। भाजपा ने इस […]