भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

रक्षा बंधन के बाद जन्माष्टमी भी रहेगी 2 दिन

  • पंचांग भेद होने से 11-12 अगस्त को मनेगा रक्षा बंधन और 18-19 अगस्त को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

भोपाल। इस साल तिथियों की घट-बढ़ की वजह से रक्षा बंधन दो दिन मनाया जाएगा। इसके बाद श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भी दो दिन मनेगा। कुछ जगहों पर 11 अगस्त को और कुछ जगहों पर 12 अगस्त को रक्षा बंधन मनेगा। इसी तरह 18 और 19 अगस्त को जन्माष्टमी रहेगी।
ज्योतिषाचार्य पं. निलेश शास्त्री के मुताबिक 18 अगस्त (गुरुवार) को भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी की तिथि रात में करीब 9.22 बजे शुरू हो जाएगी और अगले दिन यानी 19 अगस्त (शुक्रवार) की रात करीब 11 बजे तक रहेगी। ऐसे में वैष्णव मत और स्मार्त मत को मानने वाले लोग अलग-अलग दिन जन्माष्टमी मनाएंगे। हमें अपने-अपने क्षेत्रों के पंचांगों और विद्वानों के मतों के आधार ये पर्व मनाना चाहिए।

जन्माष्टमी पर ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति
जन्माष्टमी पर चंद्र वृषभ राशि में रहेगा। मेष राशि में राहु, वृषभ राशि में चंद्र-मंगल की युति से लक्ष्मी योग बनेगा। कर्क राशि में शुक्ररहेगा। सिंह राशि में सूर्य-बुध ग्रह का बुधादित्य योग रहेगा। तुला राशि में केतु और मकर राशि में शनि रहेगा। बृहस्पति मीन राशि में रहेगा। 20 अगस्त (शनिवार) को रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत रात करीब 1.53 होगी। इस दिन मंदिरों में नंदोत्सव मनाया जाएगा। 20 अगस्त की सुबह सूर्योदय से सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग रहेगा। इस तरह 18, 19 और 20 अगस्त यानी तीन दिनों तक श्रीकृष्ण की भक्ति करने का शुभ योग बन रहा है।

Share:

Next Post

मतदान केंद्र स्तर पर अभिकर्ता नियुक्त करेगी कांग्रेस

Tue Aug 9 , 2022
मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य पर रखेंगे नजर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और अपात्रों के कटवाने के लिए करेंगे दावा-आपत्ति भोपाल। वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस मतदान केंद्र स्तर पर अभिकर्ता नियुक्त करेगी। ये नवंबर 2022 से प्रारंभ होने वाले मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य पर नजर […]