img-fluid

Jharkhand : गिरिडीह में पिता ने पिता ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, खुद रेत डाला 3 बेटियों की गला

June 08, 2026

गिरिडीह. झारखंड (Jharkhand) में गिरिडीह (Giridih) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के ग्राम तुरुकडीहा में सोमवार को सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. यहां एक पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों ( three daughters) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी.


  • प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने अपनी तीन बेटियों 12 साल की पल्लवी कुमारी, 7 साल की रिद्धि कुमारी और उसकी जुड़वा बहन 7 साल की सिद्धि कुमारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जबकि सोमवार सुबह मामले का खुलासा होने पर गांव में कोहराम मच गया.

    सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे.

    पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस तीनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है. वहीं आरोपी पिता नंदकिशोर यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले को लेकर सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. पारिवारिक विवाद, मानसिक स्थिति और अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

    Share:

  • शिल्पा शेट्टी काफी सोचकर प्रोजेक्ट चुनती हैं, ओटीटी के बजाय करना चाहती हैं थिएटर फिल्म

    Mon Jun 8 , 2026
    डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने फिल्मी फैसलों को लेकर काफी साफ और सख्त नजर आ रही हैं। ओटीटी के बढ़ते दौर के बीच उन्होंने खुलकर बताया कि अब वो हर प्रोजेक्ट नहीं करतीं, बल्कि बहुत सोच-समझकर चुनती हैं। इंटरव्यू में शिल्पा ने साफ शब्दों में कहा कि अब वो अपने काम में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved