इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कल बड़े स्तर पर निकलेगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

  • कांग्रेस का कौमी एकता प्रकोष्ठ कल सभी कांग्रेसियों को साथ लेकर निकालेगी यात्रा, प्रभारी अध्यक्ष भी शामिल होंगे

इंदौर (Indore)। शहर में अधर में पड़ी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा (hand in hand travel) को लेकर अभी तक बड़े स्तर पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। इस बीच कांग्रेस के कौमी एकता प्रकोष्ठ (national unity cell) ने कल सभी धर्मों के लोगों के साथ हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालने की घोषणा की है। अध्यक्ष पद की लड़ाई के बीच इंदौर जैसे शहर में कांग्रेस निष्क्रिय पड़ी हुई है। 26 जनवरी से कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) जैसा माहौल बनाना चाहती थी, लेकिन वैसा माहौल नहीं बन पा रहा है। चुनावी साल होते हुए भी कांग्रेस के नेता गुटबाजी में पड़े हुए हैं। कल कांग्रेस के कौमी एकता प्रकोष्ठ ने सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालने की घोषणा की है।


इस यात्रा में प्रभारी इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, सहप्रभारी महेन्द्र परमार, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा, निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे शामिल होंगे। इसके साथ ही सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में आमंत्रित किया गया है। प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष मुबारिक मंसूरी व शहर के अध्यक्ष विनोद मेहरा ने बताया कि कल सुबह 11 बजे साउथ कमाठीपुरा से यह यात्रा निकलेगी। यात्रा के दौरान कांग्रेस सरकार की रीति-नीति से संबंधित पर्चे बांटे जाएंगे।

Share:

Next Post

मार्वल यूनिवर्स के विलेन के सिर चढ़ा 'RRR' का नशा, राम चरण-Jr NTR की तारीफ में कही ये बात

Tue Feb 14 , 2023
मुंबई। साउथ के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक एसएस राजामौली की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘आरआरआर’ को सिनेमाघरों से उतरे काफी समय हो चला है। लेकिन इस फिल्म की चर्चाएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। ‘RRR’ के डायलॉग्स से लेकर इसके गाने तक सभी कुछ देश से लेकर विदेश तक […]