जिले की खबरें भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश राजनीति

लक्ष्मण सिंह की किताब के विमोचन पर बोले कमलनाथ, दिग्विजय सिंह पर लिखते तो ज्यादा बिकती

 

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ (Kamalnath) ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के छोटे भाई विधायक लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) की किताब का सोमवार को विमोचन किया। लक्ष्मण सिंह ने पर्यावरण पर यह किताब लिखी है। किताब के विमोचन के वक्त कमलनाथ (Kamalnath) ने चुटीले अंदाज में कहा कि अगर यह किताब दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर लिखी गई होती तो सबसे ज्यादा बिकती।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamalnath) ने अपने आवास पर आयोजित समारोह में लक्ष्मण सिंह की पर्यावरण पर लिखी गई किताब का विमोचन किया। उन्होंने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की मौजूदगी में कहा कि अगर लक्ष्मण सिंह ने दिग्विजय सिंह पर किताब लिखी होती तो वह सबसे ज्यादा बिकती।



पर्यावरण मेरा पसंदीदा विषय: कमल नाथ
देश के पर्यावरण मंत्री की भी भूमिका निभा चुके पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा, “पर्यावरण मेरा पसंदीदा विषय है। मैं खुद पर्यावरण मंत्री रह चुका हूं। इसलिए इसकी अहमियत जानता हूं। राज्य का मुख्यमंत्री रहते अल्प समय में ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर योजनाएं बनाई थी।”

सरकारी खाद्यान में करोड़ों रुपये का घोटाला: दिग्विजय सिंह
इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रदेश में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को दिए जा रहे सरकारी खाद्यान में करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने इसकी जांच सीबीआई या एसआईटी से कराने की मांग की।

Share:

Next Post

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कपिल शर्मा का एक पुराना वीडियो हो रहा वायरल, कमाई के बारे में पूछा है सवाल

Tue Jul 20 , 2021
  नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और नामी बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरत में हैं और सोशल मीडिया (Social Media) पर उनसे जुड़ी खबरों का अंबार लग गया है. ऐसे में एक […]