
भोपाल। कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में रहने वाले चीतों (cheetahs) को बकरी का मांस (goat meat) खिलाने के लिए हर दिन 35 हजार रुपए का खर्च आता है। सरकार अब तक मांस खरीदी पर 1.27 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने स्वीकारा कि खुले जंगल में रह रहे चीते अक्सर कूनो की सीमाएं लांघकर ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना और राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में पहुंच जाते हैं और मवेशियों का शिकार करते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved