देश राजनीति

तीन कृषि कानून वापस नहीं होने तक किसान आंदोलन रहेगा जारी : वीरेंद्र हुड्डा

रोहतक। भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप ने टोल हटाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र हुड्डा को किसान आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका के मध्यनजर यूनियन का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

वीरेन्द्र हुड्डा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून पूरी तरह से जनविरोधी है। सरकार ने यह कानून सिर्फ कारपोरेट घरानाओं को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए है, जबकि वास्तव में इन काले बिलों से किसान पूंजीपतियों के गुलाब बन जाएंगे।

उन्होंने बताया कि तीन कृषि काले कानूनों के विरोध में किसान टिकरी बार्डर, सिंघु बार्डर, गाजीपुर बार्डर, शाहजाहपुर बार्डर, पलवल बार्डर, ढासा बार्डर और सराहवडा मेवात पर धरने पर डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आज सिर्फ किसान व मजदूर का नहीं बल्कि देश के हर वर्ग का आंदोलन बन चुका है और हर वर्ग समर्थन किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इन तीन काले कानूनों को वापिस नहीं लेती है, तब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

ममता प्रकरण पर BJP's taunt : दीदी चाहें तो मिलेगी सेंट्रल सिक्योरिटी

Thu Mar 11 , 2021
कोलकाता। नंदीग्राम में नामांकन दाखिल कर वापस लौटीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banarjee) पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तंज कसा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने कहा है कि अगर दीदी चाहें तो उन्हें अतिरिक्त सेंट्रल सिक्योरिटी प्रदान की जा सकती है। स्वपन दासगुप्ता ने ट्वीट किया […]