आचंलिक

किसान रथ यात्रा गांवों में भ्रमण कर प्राकृतिक व जैविक खेती का संदेश देगी

तराना। भूमि सुपोषण अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री निवास में 9 दिसंबर को कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा। इसके अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में किसान रथ यात्रा निकालकर किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, किसान कल्याण निधि, फसल बीमा योजना, खेत, सड़क योजना, अनुदान योजना आदि के हितग्राहियों तक पहुंचेंगे एवं प्रत्येक जिले में कराए गए कामों का बखान किया जाएगा एवं किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने के लिये जागरूक करने का अभियान रथ यात्रा के माध्यम से चलाया जाएगा।


ये बात भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामसिंह बडाल ने स्थानीय रेस्ट हाउस पर पत्रकार वार्ता में कही। श्री बडाल ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने मशीनीकरण को बढ़ावा देते हुए किसानों को एवं खेती को उसके हाल पर छोड़ दिया व प्राकृतिक एवं जैविक खेती को नजर अंदाज कर दिया। बिना दुष्परिणामों की चिंता किये अत्यधिक रासायनिक खाद का उपयोग प्रारंभ कर दिया। अब प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक कार्य किये जा रहे है एवं प्रदेश को 7 बार कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित होना गौरव की बात है। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र मे रहने वालों को उनके घरों व प्रापर्टी का कार्ड जारी किया जा रहा है जिससे उन्हें वित्तीय सहायता प्राप्त कर विकास करने में आसानी हुई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन किया गया है। श्री बडाल ने बताया कि किसान रथ यात्रा के माध्यम से प्रत्येक ग्राम मे करीब 10 लोगों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिये प्रशिक्षित किया जाएगा। वार्ता के दौरान भाजपा जिला मंत्री नाहरसिह पंवार, किसान मोर्चा जिा उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार, जिला समिति सदस्य राजेश पाटीदार, किसान मोर्चा के पवन सोलंकी, करणसिह धनगर, अनूपसिह राठौर, राम स्वरूप पाटीदार, अर्जुन पाटीदार, यशवंत आंजना तथा पत्रकार सुभाष जोशी, विपीन मित्तल, पीयूष कलोसिया, अजय परमार, शिखर शर्मा, धु्रव जैन, लखन भाटी, विशाल बोड़ाना आदि उपस्थित थे।

Share:

Next Post

शिकायतों के निराकरण के लिए शिकायतकर्ताओं से संवाद करें अधिकारी : कलेक्टर

Wed Dec 7 , 2022
सीहोर। शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण एवं शीघ्र निराकरण के लिए शिकायतकर्ताओं से संवाद करना आवश्यक है। संबंधित विभाग के जिला अधिकारी अथवा ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ संबंधित अधिकारी-कर्मचारी हितग्राहियों, शिकायत कर्ताओं से मिलकर चर्चा करेंगे तो शिकायतों का निराकरण तेजी से होगा। यह बात कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित टीएल मीटिंग में […]